एलोवेरा के औषधीय गुण


एलोवेरा को हिंदी में कुछ लोग ग्वारपाठा के नाम से भी जानते हैं. यह एक जड़ी बूटी है जिसका इस्तेमाल कईं ब्यूटी प्रोडक्ट्स में भी किया जाता रहा है. एलोवेरा शब्द की उत्पति अरबी भाषा के शब्द एलोह से हुई थी जिसका अर्थ है- Shining Bitter Substance.  पिछले 500 सालों से एलोवेरा को एक आयुर्वेदिक औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है. यह जूस, दवाइयां, मरहम, ब्यूटी प्रोडक्ट्स आदि में इस्तेमाल की जाती है जिसके कारण इस पौधे को बेहद उपयोगी माना गया है. इस लेख में आप एलोवेरा के औषधीय गुण अर्थात एलोवेरा के उपयोग एवं फायदे जानेंगे.


एलोवेरा के औषधीय गुण  एवं फायदे

एलोवेरा के उपयोगएवं फायदे बेमिसाल है. पिछले कईं सालों से एलोवेरा की बूटी और जूस का इस्तेमाल सेहत को दरुस्त करने के लिए किया जा रहा है. एलोवेरा के पत्तों के छीलने पर उसमे गुदा या जेल निकलता है जिसे सुखाकर एक पदार्थ बनाया जाता है जोकि सेहत के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है. इस पदार्थ को हिंदी में मुसब्बर और संस्कृत में कुमारी सार कहा जाता है.  एलोवेरा के लाभ निम्नलिखित हैं-

1. नियमित रूप से एलोवेरा का एक गिलास रस अर्थात जूस पीने से आप अपनी त्वचा में निखार ला सकते हैं. इसके इलावा एलोवेरा का जूस बढती उम्र के निशानों को छिपाने में बेहद उपयोगी है क्यूंकि यह त्वचा के सेल्स का पुन: निर्माण करती रहती है.

2. यदि आपको बवासीर एवं कब्ज़ जैसे रोग हैं तो एलोवेरा आपके लिए रामबाण साबित हो सकती है. दरअसल एलोवेरा जरूरी बैक्टीरिया को इंट्रोड्यूस करती है जो हमारी पाचन प्रणाली को मजबूत बनाते हैं.

3. एक रिसर्च के अनुसार एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कोलेजन की मात्रा में बढ़ावा करता है. इसके इलावा यह ज़ख्म भरने में बेहद लाभ्ग्कारी है. यह जल्दी ज़ख्म भरता है और त्वचा पर मौजूद कील मुंहासे दूर भगाता है.

Comments

Popular posts from this blog

चेहरे पर चमक कैसे लाये

शिलाजीत के फायदे और नुक्सान, जानिए कैसे करें इसका सेवन

Motivational Quotes in Hindi