एलोवेरा के औषधीय गुण
एलोवेरा को हिंदी में कुछ लोग ग्वारपाठा के नाम से भी जानते हैं . यह एक जड़ी बूटी है जिसका इस्तेमाल कईं ब्यूटी प्रोडक्ट्स में भी किया जाता रहा है . एलोवेरा शब्द की उत्पति अरबी भाषा के शब्द एलोह से हुई थी जिसका अर्थ है - Shining Bitter Substance. पिछले 500 सालों से एलोवेरा को एक आयुर्वेदिक औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है . यह जूस , दवाइयां , मरहम , ब्यूटी प्रोडक्ट्स आदि में इस्तेमाल की जाती है जिसके कारण इस पौधे को बेहद उपयोगी माना गया है . इस लेख में आप एलोवेरा के औषधीय गुण अर्थात एलोवेरा के उपयोग एवं फायदे जानेंगे . एलोवेरा के औषधीय गुण एवं फायदे एलोवेरा के उपयोगएवं फायदे बेमिसाल है . पिछले कईं सालों से एलोवेरा की बूटी और जूस का इस्तेमाल सेहत को दरुस्त करने के लिए किया जा रहा है . एलोवेरा के पत्तों के छीलने पर उसमे गुदा या जेल निकलता है जिसे सुखाकर एक पदार्थ बनाया जाता है जोकि सेहत के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है ....