नींबू के फायदे
नींबू से जुड़े हैं ये गजब के फायदे, जो हैरान कर देंगे आपको नींबू में कार्बोहाइड्रेट, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं और नींबू पानी पीने से शरीर सेहतमंद बना रहता है। नींबू पानी की मदद से कई तरह के रोग सही हो जाते हैं और इसे पेट के लिए उत्तम माना जाता है। आज हम आपको नींबू से जुड़े कुछ ऐसे ही फायदे बताने जा रहे हैं जिनको जानने के बाद आप भी नींबू पानी पीना शुरू कर दें। आइए जानते हैं नींबू के फायदे नींबू के फायदे कब्ज करे दूर कब्ज की समस्या होने पर आप रोज सुबह गुनगुने पानी में नींबू का रस डाल कर इस पानी को पी लें। इस पानी को पीने से आपको कब्ज से आराम मिल जाएगा और कब्ज की तकलीफ दूर हो जाएगी। कब्ज के अलावा गैस होने पर भी अगर नींबू का रस या पानी पीया जाए तो गैस सही हो जाती है। ब्लड प्रेशर रखे सही ब्लड प्रेशर की बीमारी खतरनाक बीमारी होती है और अधिक ब्लड प्रेशर होने पर शरीर को अन्य तरह के रोग लगने का खतरा बना रहता है। इसलिए ब्लड प्रेशर अधिक होने पर आप इसे नजरअंदाज ना करें और इसके स्तर को बढ़ने ना दें। ब्लड प्रेशर का स्तर सही बनाए रखने में नींबू का...