मुलेठी के फायदे
मुलेठी को आमतौर पर लिकोरिस के नाम से जाना जाता है . यह एक प्रकार का मसाला है जो खाने में मीठा होता है . भोजन का स्वाद बढाने के लिए इसे लोग एक स्वाद एजेंट के रूप में इस्तेमाल करते हैं . यह आपके व्यंजनों को जितना लज़ीज़ बनती है , उससे कईं गुना अधिक इसके फायदे हैं . भारत में पिछले हजारों सालों से मुलेठी का इस्तेमाल घरेलू उपचार में किया जाता है . इस लेख में हम आपको मुलेठी के फायदे वन गुणों से रू - ब - रू करवाने जा रहे हैं . लेकिन इससे पहले आपको बता दें कि मुलेठी में कईं तरह के शक्तिशाली तत्व जैसे कि फ्लैनोनोड्स , चाल्कोन्स , सैपोनिन और एक्सनोएस्ट्रोजेन्स आदि मौजूद होते हैं जो इसे एक उत्तम आयुर्वेदिक औषधि बनाते हैं . यदि आपको गले में खराश , श्वास रोग , हृदय रोग या नेत्र संबंधित कोई रोग है , तो मुलेठी के फायदे आपके लिए किसी चमत्कार से कम नहीं हैं . आयुर्वेदिक विशेषज्ञ आचार्य बालकृष्ण के अनुसार मुलेठी आँख , कान , नाक और गले से जुड़े हर प्रकार के रो...