शिव तांडव स्त्रोत के लाभ है चमत्कारी, हर मनोकामना होगी पूरी
शिव तांडव स्त्रोत के लाभ: हिंदू धर्म में भगवान शिव को महाकाल के नाम से जाना जाता है. कहते हैं जब मह्काल किसी पर दया दिखाते हैं तो उसको सारे जहां की खुशियाँ दे देते हैं. लेकिन वहीँ अगर उन्हें कोई क्रोधित कर दे तो वह अपनी तीसरी विनाशकारी आँख खोलने से कन्नी नहीं कतराते. सदियों पहले रावण ने अपने भाई का पूरा राजपाठ छीन कर लंका को अपनी जागीर बना लिया था. वह उस समय अहंकार में इतना चूर था कि सबको नीच समझता था. ऐसे समय में शिव भगवान ने उसके अहंकार का नाश किया. कहा जाता है कि रावण शिव का सच्चा भक्त था. उसने शिव को प्रसन्न करने के लिए शिव तांडव स्त्रोत की रचना की थी. उसकी भक्ति से खुश होकर स्वयं महाकाल ने उसको एक शिवलिंग भेंट किया था जो उसकी ताकत को और अधिक बढ़ावा देता था. इस लेख में हम आपको रावण द्वारा रचित शिव तांडव स्तोत्र के लाभ और शिव तांडव श्लोक बताने जा रहे हैं. एक कथा के अनुसार शिव भगवान अपनी पत्नी के साथ कैलाश पर्वत पर रहा करते थे. एक दिन रावण वहां से गुजरा तो उसने कैलाश पर्वत पर चढ़ने की सोची. रावण की तमाम ...