सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है ब्राह्मी, जानें इस जड़ी बूटी के फायदे
ब्राह्मी के फायदे ब्राह्मी एक आयुर्वेदिक पौधा है जिसका प्रयोग औषधि के रूप में किया जाता है। ब्राह्मी पौधे में सफेद रंग के फूल लगते हैं और इस पौधे की मदद से कई तरह के रोगों से मुक्ति पाई जा सकती है। ब्राह्मी के फायदों के बारे में बेहद ही कम लोगों को जानकारी होती है। इसलिए आज हम अपने इस लेख में आपको ब्राह्मी के लाभ बताने जा रहे हैं। ब्राह्मी के फायदे अल्जाइमर का रोग हो सही अल्जाइमर एक प्रकार का रोग होता है जिसमें याददाश्त कमजोर होने लग जाती है। अल्जाइमर होने पर व्यक्ति को चीजें याद नहीं रहती है और वो धीरे-धीरे सब कुछ भूलने लग जाता है। हालांकि अल्जाइमर होने पर अगर ब्राह्मी का सेवन किया जाए तो ये रोग सही हो जाता है और याददाश्त तेज हो जाती है। इसलिए अल्जाइमर का रोग होने पर ब्राह्मी का चूर्ण रोज खाया करें। ब्राह्मी का चूर्ण खाने से एक महीने में ही आपकी याददाश्त सही हो जाएगी। दर्द करे दूर शरीर के किसी भी हिस्से में दर्द होने पर ब्राह्मी के तेल से मालिश करें। ब्राह्मी का तेल दर्द निवारक की तरह काम करता है और इससे मालिश करने से दर्द दूर हो जाती है। दरअसल ब्राह्मी के तेल में...