Posts

मुलेठी के फायदे

मुलेठी को आमतौर पर लिकोरिस के नाम से जाना जाता है . यह एक प्रकार का मसाला है जो खाने में मीठा होता है . भोजन का स्वाद बढाने के लिए इसे लोग एक स्वाद एजेंट के रूप में इस्तेमाल करते हैं . यह आपके व्यंजनों को जितना लज़ीज़ बनती है , उससे कईं गुना अधिक इसके फायदे हैं . भारत में पिछले हजारों सालों से मुलेठी का इस्तेमाल घरेलू उपचार में किया जाता है . इस लेख में हम आपको मुलेठी के फायदे वन गुणों से रू - ब - रू करवाने जा रहे हैं . लेकिन इससे पहले आपको बता दें कि मुलेठी में कईं तरह के शक्तिशाली तत्व जैसे कि फ्लैनोनोड्स , चाल्कोन्स , सैपोनिन और एक्सनोएस्ट्रोजेन्स आदि मौजूद होते हैं जो इसे एक उत्तम आयुर्वेदिक औषधि बनाते हैं . यदि आपको गले में खराश , श्वास रोग , हृदय रोग या नेत्र संबंधित कोई रोग है , तो मुलेठी के फायदे आपके लिए किसी चमत्कार से कम नहीं हैं . आयुर्वेदिक विशेषज्ञ आचार्य बालकृष्ण के अनुसार मुलेठी आँख , कान , नाक और गले से जुड़े हर प्रकार के रो...

चेहरे पर चमक कैसे लाये

Image
आज के समय में खूबसूरत और परफेक्ट लुक के लिए हर कोई महंगे से महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं . इनमे से कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपने रंग में निखार लाने के लिए बुटोक्स जैसे इंजेक्शन या सुर्जरी करवाते हैं . हालांकि कुछ समय तक उनके चेहरे में इससे रंगत और निखार तो आ जाता है लेकिन यह ख़ूबसूरती उन्हें ज्यादा समय तक अच्छा लुक नही देती और समय के साथ साथ चेहरे की त्वचा को और ढीला कर देती हैं . वहीँ बात अगर पुरुषों के चेहरे की की करें तो उनकी त्वचा औरतों के मुकाबले अधिक सख्त होती है . जिसके कारण   चेहरे में निखार लाने के लिए ब्यूटी क्रीमस उनके किसी काम नहीं आती . ऐसे में यदि आप सोच रहे हैं कि चेहरेपर चमक कैसेलाये ? तो आपको बता दें कि आज के इस लेख में हम आपको कुछ आसान एवं घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं , जिन्हें अपना कर आप एक सुंदर एवं बेदाग़ चेहरा प्राप्त कर सकते हैं . गौरतलब है कि यह सभी घरेलू उपाय आपके रसोई घर में...

एलोवेरा के औषधीय गुण

Image
एलोवेरा को हिंदी में कुछ लोग ग्वारपाठा के नाम से भी जानते हैं . यह एक जड़ी बूटी है जिसका इस्तेमाल कईं ब्यूटी प्रोडक्ट्स में भी किया जाता रहा है . एलोवेरा शब्द की उत्पति अरबी भाषा के शब्द एलोह से हुई थी जिसका अर्थ है - Shining Bitter Substance.   पिछले 500 सालों से एलोवेरा को एक आयुर्वेदिक औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है . यह जूस , दवाइयां , मरहम , ब्यूटी प्रोडक्ट्स आदि में इस्तेमाल की जाती है जिसके कारण इस पौधे को बेहद उपयोगी माना गया है . इस लेख में आप एलोवेरा के औषधीय गुण अर्थात एलोवेरा के उपयोग एवं फायदे जानेंगे . एलोवेरा के औषधीय गुण   एवं फायदे एलोवेरा के उपयोगएवं फायदे बेमिसाल है . पिछले कईं सालों से एलोवेरा की बूटी और जूस का इस्तेमाल सेहत को दरुस्त करने के लिए किया जा रहा है . एलोवेरा के पत्तों के छीलने पर उसमे गुदा या जेल निकलता है जिसे सुखाकर एक पदार्थ बनाया जाता है जोकि सेहत के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है ....

लव कुश रामायण

Image
रामचरितमानस में कुल 7 कांड वर्णित हैं. इन कांडो में भगवान राम के जन्म से लेकर उनके 14 साल के वनवास और रावण के विनाश करने के बारे में कईं कथाएँ दर्ज़ हैं. ऋषि वाल्मीकि ने रामचरितमानस की रचना की थी. उनकी इस रचना में उन्होंने भगवान राम के पूरे जीवन को वर्गीकृत किया. हालंकि लव कुश रामायण में शामिल नहीं हैं लेकिन जब भी भगवान राम का नाम आता है तो उनके दोनों पुत्रों का नाम भी आवश्य याद किया जाता है. वाल्मीकि जी के बाद बहुत से ऋषि विद्वानों ने भगवान राम और लव कुश सम्बन्धित गाथाएं लिखी लेकिन इनमे से सबसे अधिक लोकप्रिय वाल्मीकि जी की रामायण है. इसमें उन्होंने भगवान राम के कोमल हृदय और जीवन के बारे में बताया है. आज के इस ख़ास लेख में हम आपको लव कुश रामायण के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप में से अधिकतर लोग नहीं जानते होंगे. लव कुश रामायण- सीता माँ का अयोध्या छोड़ना  रावण पर विजय प्राप्त करने के बाद जब श्री राम सीता माँ के साथ 14 वर्षों बाद वापिस अयोध्या लौटे तो सब तरफ खुशियों का माहोल बन गया. लोगों ने भगवान राम के लौटने पर दीपक जला कर अपनी ख़ुशी को ज़ाहिर किया. उस समय उनकी खुशियाँ और ...