जीवन में हम सफलता पाने के लिए लाख कोशिशें किया करते हैं, लेकिन कई बार सफलता पाने में हमें वक्त लग जाता है। असफलता मिलने पर कुछ लोग हताश भी हो जाते हैं और जीवन से शिकायत करने लग जाते हैं, जो कि गलत होता है। क्योंकि किसी भी लक्ष्य को हासिल करने के दौरान कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और जो लोग इन दिक्कतों का सामना कर लेते हैं वो ही लोग सफल इंसान बन पाते हैं। जिस लक्ष्य को हासिल करने में कोई भी परेशानी ना आए तो समझ लें की वो लक्ष्य आपको बड़ा इंसान नहीं बना सकता है। क्योंकि लक्ष्य जीतना बड़ा होता है उसके साथ परेशानियां भी उतनी अधिक जुड़ी होती हैं। अगर आप अपने किसी कार्य में सफलता पाने में नाकाम हो रहे हैं। तो आप नीचे दिए गए सफलता के अनमोल वचनों ( motivational quotes in hindi ) को जरूर पढ़ें इनको पढ़ने से आपको हौंसला मिलेगा और आप अपने कार्य को और दिल लगाकर कर सकेंगे। सफलता पर अनमोल विचार (Motivational Quotes in Hindi For Success) Motivational Quote – 1 “मैं अपनी जिंदगी में बार-बार असफल हुआ हूँ और इसीलिए मैं सफल होता हूँ ” – माइकल जार्डन Mo...