शिलाजीत के फायदे और नुक्सान, जानिए कैसे करें इसका सेवन

शिलाजीत: भारत में सदियों से बिमारियों का इलाज आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्दति से किया जा रहा है. हजारों तरह की जड़ी बूटियां और मसाले इस चिकित्सा का हिस्सा हैं. इन्ही में से शिलाजीत भी एक ऐसा ही पदार्थ है जोकि आयुर्वेद ग्रंथ में अमृत समान माना गया है. दरअसल, शिलाजीत एक तरह का गाढ़ा पदार्थ है जोकि हिमालय पर्वतों से निकलता है. पुरुषों की शारीरिक शक्ति और मर्दानगी बढाने के लिए शिलाजीत का इस्तेमाल वर्षों से होता रहा है. इस लेख में हम आपको शिलाजीत के फायदे और शिलाजीत के नुक्सान बताने जा रहे हैं.


शिलाजीत के फायदे
1.   यदि आपको शीघ्रपतन या फिर वीर्यवर्द्धन जैसी समस्या ने घेर रखा है तो शिलाजीत का सेवन आपके लिए रामबाण इलाज है. इसके लिए 20 ग्राम शिलाजीत में बंग भस्म और 10 ग्राम लौह भस्म तथा 6 ग्राम अभ्रक भस्म मिला कर नियमित रूप से सेवन करें. इससे शीघ्रपतन की समस्या बहुत जल्दी ख़तम हो जाती है.
2.   जो पुरुष स्वप्नदोष की समस्या से परेशान हैं, उनके लिए शिलाजीत भगवान के वरदान समान है. इससे ना केवल आपकी संबंध बनाने की क्षमता में बढ़ोतरी होगी बल्कि आप लंबे समय तक जवान रहेंगे.
3.   डायबिटीज़ यानि मधुमेह की समय इन दिनों युवा पीढ़ी में आम देखने को मिल रही है. लेकिन यदि शिलाजीत के साथ त्रिफला चूर्ण मिला कर नियमित रूप से सेवन किया जाए तो डायबिटीज़ कंट्रोल में रहती है.
4.   शिलाजीत हमारे हार्मोन और इम्यून सिस्टम को नियंत्र्रित रखता है और कैंसर जैसे रोगों से हमे मुक्ति दिलाता है.

शिलाजीत के नुकसान
1.   शिलाजीत स्वास्थ्य संबंधी कईं रोगों के लिए रामबाण औषधि है लेकिन यदि इसकी मात्रा जरूरत से अधिक ले ली जाए तो यह आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है. इससे शरीर में अत्यधिक गर्मी एवं उतेजना उत्पन हो सकती है.
2.   शिलाजीत के अधिक सेवन से हाथ पैर में गर्मी एवं सूजन बनी रह सकती है.
3.   इसके सेवन से कुछ लोगों के शरीर में जलन का एहसास रहता है और पेशाब में कमी या वृद्धि हो जाती है.

शिलाजीत का सेवन कैसे करे

शिलाजीत बाज़ार में आसानी से उपलब्ध है. इसको ग्रेड के हिसाब से बेचा जाता है. शिलाजीत को खरीदने से पहले इसके असली और नकलीपन की पहचान करना बेहद आवश्यक है वरना इसका दुष-प्रभाव हो सकता है. चलिए जानते हैं आखिर शिलाजीत का सेवन कैसे करे -

·         शिलाजीत का सेवन सुबह सूर्य निकलने के ठीक बाद दूध या शहद के साथ करना फायदेमंद साबित होता है.
·         सुबह शिलाजीत के सेवन के बाद भात, दूध, जौ की रोटी या जौ की बनी किसी चीज़ का सेवन करना चाहिए.
·         शिलाजीत की मात्रा किसी अच्छे चिकित्सक की सलाह से ही लें. आम तौर पर एक दिन में शिलाजीत की मात्रा 1 ग्राम से लेकर 2 ग्राम तक होनी चाहिए.

शिलाजीत की कीमत

शिलाजीत आज के समय में बाज़ार में आसानी से उपलब्ध है. यह कैप्सूल, टेबलेट, चूर्ण आदि जैसे रूपों में पाया जाता है. अलग अलग जगहों पर शिलाजीत की कीमतें अलग अलग हो सकती है. आम तौर पर शिलाजीत की कीमत 70 रुपए से शुरू होती है जो कि क्वालिटी और क्वांटिटी के हिसाब से बढ़ भी सकती है.

Comments

  1. शिलाजीत के आपने बहुत ही अच्छा लेख लिखा है | जिसमे आपने शिलाजीत के फायदों के बारे में विस्तार से बताया है | लेकिन शिलाजीत के फायदे के साथ ही शिलाजीत का सेवन कैसे करें यह जानना भी बहुत जरुरी है | शिलाजीत में 85 तरह के नूट्रीएंट पाए जाते है | इसमें फुलविक एसिड पाया जाता है जो की हमारी स्टेमिना को बढाकर हमे मजबूत बनता है | शिलाजीत की प्रशंशा हमारे आयुर्वेद में भी की गयी है | शिलाजीत का सेवन 12 साल से कम उम्र के बच्चो और गर्भवती महिलाओ को नहीं करना चाहिए |

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

चेहरे पर चमक कैसे लाये

Motivational Quotes in Hindi