ब्लूबेरी के फायदे
ब्लूबेरी को हिंदी
भाषा में नीलीबदरी कहा जाता हैं. नीले रंग की ब्लूबेरी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट
और बहुत से गुणों से भरपुर होती हैं. इसमें विटामिन ए और कार्बोहइड्रेट भरपूर मात्रा
में पाए जाते हैं. यह रस से भरपुर होने के कारण शरीर में पानी की कमी नहीं होने देती
हैं.
ब्लूबेरी खाने के फायदे
वैसे तो कर एक फल सब्जी
से हमारे शरीर के लिए अनेको फायदे होते हैं. पर ब्लूबेरी के भी ऐसी कई फायदे होते हैं जो हमें स्वस्थ रखने में
बहुत मददगार होती हैं. तो आइये जानते हैं ब्लूबेरी के फायदे:
आंखों के लिए फायदेमंद
ब्लूबेरी को खाने से आंखों
को भी फायदा पहुंचता है और रोजाना ब्लूबेरी खाने से आंखों की रोशनी, आंखों से पानी आने
की समस्या और आंखों के सूखने की समस्या से राहत मिल जाती हैं। आंखों में दर्द की परेशानी
को भी ब्लूबेरी खाकर दूर किया जा सकती है।
वजन कम हो
ब्लूबेरी को खाने से वजन
कम होने में भी मदद मिलती है। दरअसल ब्लूबेरी के अंदर मोनोसेचुरेटेड फैट्स होता है और ये फैट्स भूख को
कंट्रोल करने में मदद करता है। इसलिए जब आप ब्लूबेरी खाते हैं तो आपको ज्यादा भूख नहीं
लगती है और ऐसा होने से आपका वजन कम होने लगता है। साथ में ही ब्लूबेरी से आपके शरीर को
शक्ति भी मिलती है।
खांसी को दूर करें
खांसी की समस्या होने
पर आप दो-तीन ब्लूबेरी को पुदीने के पत्तों के साथ पीस लें और फिर इस मिश्रण को खा लें।
ये मिश्रण खाते ही आपकी खांसी की समस्या दूर हो जाएगी, साथ में ही आपको कफ से भी राहत
मिल जाएगी। आप इस मिश्रण को दिन में दो बार खाएं।
हड्डियां हो मजबूत
आयु बढ़ने के साथ साथ
आपकी हड्डियों पर भी असर पड़ता है और वो कमजोर होने लगती हैं। हड्डियों को मजबूत बनाएं
रखने के लिए शरीर को कैल्शियम की जरूरत पड़ती है। इसलिए आप रोज ब्लूबेरी जरूर खाएं। ताकि आपकी हड्डियों में कैल्शियम की कमी ना हो।
कमजोरी हो दूर
अक्सर कई बार लोगों
को अचानक से शरीर में कमजोरी आ जाती है और कमजोरी आने से उनको ढीलापन महसूस होने लग
जाता है। शरीर में बार बार कमजोरी आने से परेशान लोग देसी घी को गर्म कर लें और फिर
इस घी में ब्लूबेरी डाल दें और इसे खा लें। ये खाने से आपके शरीर में कमजोरी
नहीं आएगी।
दिल को बनाएं हेल्दी
दिल की सेहत के लिए
भी ब्लूबेरी को काफी अच्छा माना जाता है और ब्लूबेरी खाने से दिल से जुड़े रोग नहीं होते
हैं। भीगे ब्लूबेरी खाने से दिल सेहतमंद रहता है। ऐसा कहा जाता है कि जो लोग रोज सुबह ब्लूबेरी खाते हैं उनको हार्ट अटैक आने का खतरा 50 फीसदी कम हो जाता है।

Comments
Post a Comment