सोयाबीन के फायदे


सोयाबीन के फायदे

सोयाबीन प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है. यह एक प्रकार की फलियों की ही प्रजाति है जो मुख्य रूप से पूर्वी एशिया में पाई जाती है. सोयाबीन को वैज्ञानिक भाषा में गिलिस्न मैक्स कहते हैं. आज के इस लेख में हम आपको सोयाबीन के फायदे एवं लाभ बताने जा रहे हैं. लेकिन उससे पहले आपको बताते चले कि सोयाबीन में विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, विटामिन ए, एमिनो एसिड, कार्बोहाइड्रेट, वसा, आयरन और कैल्शियम जैसे तत्व पाए जाते हैं जोकि हमारी रोगप्रतिरोधक क्षमता को दुगुना करते हैं और हमे दरुस्त रखते हैं.

इंग्लैंड में की गई एक रिसर्च में यह पाया गया कि सोयाबीन के सेवन से महिलायों की हड्डियों की कमजोरी अर्थातओस्टियोपोरोसिस के खतरे को कम किया जा सकता है. दरअसल, सोयाबीन मेंआइसोफ्लेवोंस नामक रसायनिक पदार्थ मौजूद होता है जो महिलायों के एस्ट्रोजन हार्मोन की तरह काम करता है और उन्हें हड्डियों की कमजोरी से बचाता है. सोयाबीन के फायदेअनेकों हैं जिनमे से कुछ का वेरवा निम्नलिखित है-

सोयाबीन के फायदे (Benefits of Soybean)

सोयाबीन का इस्तेमाल लगभग हर रसोई घर में किया जाता है. यह तेल की तरह खाने का स्वाद बढाने के लिए इस्तेमाल में लाया जाता है. सोयाबीन के फायदे ढेरों हैं. 

रक्त की कमी करे दूर 

सोयाबीन के यूँ तो अनेकों फायदे हैं लेकिन इसका सबसे उत्तम फायदा यह है कि इसके नियमित रूप से सेवन से शरीर में खून की कमी को दूर किया जा सकता है. दरअसल, यह शरीर के अंदर लाल केशिकाओं में रक्त की कमी को दूर करके हमे उर्जा प्रदान करता है. एनीमिया से पीड़ित लोगों को इसलिए डॉ. सोयाबीन के तेल से बने भोजन खाने की सलाह देते हैं.

एस्ट्रोजन की कमी को करे पूरा 

बहुत सी महिलायों के शरीर में एस्ट्रोजन नामक हार्मोनस की कमी हो जाती है जिसके चलते उन्हें माहवारी के दौरान भयंकर दर्द से गुजरना पड़ता है. ऐसे में सोयाबीन के फायदे उन महिलायों के काम आ सकते हैं. सोयाबीन मेंफायटोएस्ट्रोजेन्स  पाया जाता है जो एस्ट्रोजन की कमी को पूरा करता है.इससे महिलायों के  पीरियड्स के दौरान कमजोरी नहीं आती. 

हड्डियों की मजबूती

सोयाबीन के फायदे बहुत है. यह मनुष्य के लिए भगवान के वरदान समान साबित हो सकता है. सोयाबीन में पाया जाने वाला कैल्शियम हमारी हड्डियों की मजबूती में अहम भूमिका निभाता है और हमे गठिया एवं जोड़ों के दर्द से मुक्ति दिलाता है 

डायबिटीज़ में नियंत्रण 

आज के समय में मधुमेह अर्तःत डायबिटीज़ हर दो में से एक व्यक्ति को घेरे हुए है. ऐसे में सोयाबीन के फायदे डायबिटीज़ के रोगीओं के लिए रामबाण साबित हो सकते हैं. यह शरीर में गुल्कोज़ की मात्रा को काबू करके शुगर लेवल को बढने से रोकता है.

यादाश्त करे ताज़ा

बहुत से लोगों को भूलने की बीमारी होती है. ऐसा उनके दिमाग में कमजोरी के कारण होता है. लेकिन सोयाबीनके फायदे दिमाग को तेज़ करने में मददगार हैं. इसके लिए रोज़ाना सोयाबीन के आते से बनी रोटियों का सेवन करें. यह ना केवल आपकी यादाश्त में सुधार लाएगा बल्कि आपके मिर्गी के दौरे भी ठीक करने में सहायक साबित होगा.

Comments

Popular posts from this blog

चेहरे पर चमक कैसे लाये

शिलाजीत के फायदे और नुक्सान, जानिए कैसे करें इसका सेवन

Motivational Quotes in Hindi