सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है ब्राह्मी, जानें इस जड़ी बूटी के फायदे
ब्राह्मी के फायदे
ब्राह्मी एक आयुर्वेदिक पौधा है जिसका प्रयोग औषधि के रूप में किया जाता है। ब्राह्मी पौधे में सफेद रंग के फूल लगते हैं और इस पौधे की मदद से कई तरह के रोगों से मुक्ति पाई जा सकती है। ब्राह्मी के फायदों के बारे में बेहद ही कम लोगों को जानकारी होती है। इसलिए आज हम अपने इस लेख में आपको ब्राह्मी के लाभ बताने जा रहे हैं।ब्राह्मी के फायदे
अल्जाइमर का रोग हो सही
अल्जाइमर एक प्रकार का रोग होता है जिसमें याददाश्त कमजोर होने लग जाती है। अल्जाइमर होने पर व्यक्ति को चीजें याद नहीं रहती है और वो धीरे-धीरे सब कुछ भूलने लग जाता है। हालांकि अल्जाइमर होने पर अगर ब्राह्मी का सेवन किया जाए तो ये रोग सही हो जाता है और याददाश्त तेज हो जाती है। इसलिए अल्जाइमर का रोग होने पर ब्राह्मी का चूर्ण रोज खाया करें। ब्राह्मी का चूर्ण खाने से एक महीने में ही आपकी याददाश्त सही हो जाएगी।दर्द करे दूर
शरीर के किसी भी हिस्से में दर्द होने पर ब्राह्मी के तेल से मालिश करें। ब्राह्मी का तेल दर्द निवारक की तरह काम करता है और इससे मालिश करने से दर्द दूर हो जाती है। दरअसल ब्राह्मी के तेल में एंटीनोसिसेप्टिव गुण पाए जाते हैं जो कि दर्द निवारक होते हैं। इसलिए कमर, सिर, पैर और हाथ में दर्द की शिकायत होने पर आप इस तेल से मालिश कर लें।
अस्थमा से मिले राहत
अस्थमा के रोगियों के लिए ब्राह्मी बेहद ही गुणकारी माना जाता है और ब्राह्मी का अर्क या जूस पीने से अस्थमा का रोग सही हो जाता है। इसलिए जिन लोगों को सांस लेने में तकलीफ होती है वो लोग ब्राह्मी का अर्क या जूस जरूर पीया करें।
रिंकल हो खत्मब्राह्मी का लेप चेहरे पर लगाने से रिंकल दूर हो जाते हैं और रिंकल की समस्या से निजात मिल जाती है। ब्राह्मी के अंदर पेंटासाइक्लिक ट्राइटरपीन पाया जाता है जो कि एंटी रिंकल के तौर पर कार्य करता है। रिंकल होने पर हफ्ते में दो बार ब्राह्मी का लेप चेहरे पर लगाया करें।
बाल झड़ना हों बंद
बाल झड़ने पर ब्राह्मी का लेप सिर पर लगाएं। ब्राह्मी का लेप सिर पर लगाने से बाल झड़ने की समस्या दूर हो जाती है और बाल जड़ों से मजबूत बन जाते हैं। साथ में ही रक्त संचार भी सही से होता है।
बाल हों लंबे
लंबे बाल पाने के लिए हफ्ते में दो बार ब्राह्मी का लेप या तेल सिर पर लगाएं। ब्राह्मी को बालों पर लगाने से बाल लंबे हो जाते हैं और मजबूत बन जाते हैं।
सूजन से मिले निजात
सूजन होने पर ब्राह्मी के तेल से मालिश कर लें। ब्राह्मी के तेल से मालिश करने से सूजन सही हो जाएगी। ब्राह्मी के तेल को गर्म करके प्रभावित जगह पर इससे मालिश कर लें। उसके बाद इसपर गर्म कपड़ा लपेट लें।
शुगर करे नियंत्रित
ब्राह्मी का चूर्ण खाने से शुगर नियंत्रण में आ जाती है। ब्राह्मी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीडायबिटिक गुण पाए जाते हैं, जो कि टाइप 2 डायबिटीज से रक्षा करते हैं और खून में शुगर का स्तर नहीं बढ़ने देते हैं।

Comments
Post a Comment