सर्दियों में च्यवनप्राश का सेवन करना किसी वरदान से कम नहीं


च्यवनप्राश के फायदे

सर्दियाँ गयी हैं तो अब आप च्यवनप्राश का सेवन करना शुरू कर दें। च्यवनप्राश को बहुत सारी जड़ी बूटियों से बनाया जाता है जैसे - आंवला, केसर, नागकेसर, दालचीनी, इलायची, तेज पत्ता, काली मिर्च, कचूर, नीलोत्पल, काकनासा, हरद, दशमूल और सफेद मूसली आदि। यह एक आयुर्वेदिक औषधीय है।



च्यवनप्राश के फायदे
च्यवनप्राश के फायदे अनेकों हैं। च्यवनप्राश को खाने से शरीर का इम्युनिटी सिस्टम मजबूत होता है। सर्दियों में च्यवनप्राश का सेवन करना अच्छा माना जाता है इससे सर्दी जुकाम दूर होते हैं। आइये जानते हैं च्यवनप्राश के चमत्कारी फायदों के बारे में -
ह्रदय के लिए लाभकारी
च्यवनप्राश के फायदे दिल को स्वस्थ बनाए रखने में बहुत ही लाभकारी होते हैं। च्यवनप्राश में पाई जाने वाली जड़ी बूटियां कोलेस्ट्रॉल को कम करती है और हमारे ह्रदय को स्वस्थ रखती है। इसको खाने से ख़राब कोलेस्टॉल की मात्रा को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
खून साफ़ करे
च्यवनप्राश के लाभ शरीर में खून को साफ़ करते हैं। इसका सेवन करने से शरीर में जो विषैले पदार्थ होते है वह बाहर जाते हैं, और शरीर एकदम स्वस्थ बन जाता है। यदि खून साफ़ नहीं हैं तो आपको मुहासे जैसी समस्या का भी सामना करना पड़ता है। मुहांसों से छुटकारा पाने के लिए आप च्यवनप्राश का सेवन ज़रूर करें।
पाचन तंत्र बनाए मजबूत
च्यवनप्राश के फायदे पाचन शक्ति को बढ़ाने में मददगार होते है। च्यवनप्राश को खाने से आमाशय, आंतों, जिगर जैसे अंगो को शक्ति मिलती हैं। यह कब्ज जैसे रोगों में भी उपयोगी होता है। यह आंतो को भी शक्ति प्रदान करता हैं।
तनाव से दे मुक्ति
च्यवनप्राश का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। इसको खाने से तनाव जैसी गंभीर समस्या से छुटकारा मिलता है। इसके सेवन से दिमान एकदम शांत रहता है और सुकून की नींद भी आती हैं। जिन लोगों को अनिद्रा की समस्या है वह भी च्यवनप्राश का सेवन अवश्य किया करें।
सांस संबंधी परेशानियों को करे दूर
च्यवनप्राश के फायदे सांस संबंधी समस्या से छुटकारा दिलाने में मददगार होते हैं। प्रदूषण और बदलते मौसम के कारण कुछ लोगों को सांस की बीमारी हो जाती हैं। ऐसे में इन बिमारियों से निजात पाने के लिए आपको प्रतिदिन च्यवनप्राश का सेवन करना चाहिए। इसको खाने से फेफड़ों की समस्या भी दूर हो जाती हैं।

Comments

Popular posts from this blog

चेहरे पर चमक कैसे लाये

शिलाजीत के फायदे और नुक्सान, जानिए कैसे करें इसका सेवन

Motivational Quotes in Hindi