Zandu pancharist
Zandu Pancharist
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सोने, जगने और खाने-पीने की अनियमितता से लोग पेट की गंभीर समस्याओं का शिकार हो जाते हैं। पेट की समस्याओं को दूर करने में झंडु पंचारिष्ट एक रामबाण की तरह है। झंडु पंचारिष्ट एक ऐसी आर्यवेदिक औषधि है जो शरीर की पाचन क्रिया को दुरूस्त रखती है। अपच, कब्ज, पेट फूलना जैसी समस्याओं का इलाज इस एक औषधि में होता हैं। बता दें कि पेट की समस्याओं के लिए झंडु पंचारिष्ट एक रामबाण औषधि है जो काफी विश्वसनीय भी है। तो आज हम आपको अपने इस लेख में झंडु पंचारिष्ट के सेवन से होने वाले लाभों के बारे में बताएंगे।
झंडु पंचारिष्ट के गुण
झंडु पंचारिष्ट पाचन क्रिया में लाभदायी
झंडु पंचारिष्ट में शतावरी , द्राक्षा, एलोवेरा, गिलोय, मुलेठी, अजमोद, त्रिजात, त्रिफला, धनिया, ज़ीरा, हल्दी और लौंग जैसे तत्वों से मिलकर बना है जो शरीर की पाचन क्रिया को दुरूस्त रखते हैं। इसके सेवन से शरीर की पाचन क्रिया मजबूत होती है।
झंडु पंचारिष्ट गैस के लिए है लाभदायी
अनियमित भोजन और खाने के बाद ज्यादा देर तक बैठने से होने वाली गैस की समस्या में झंडु पंचारिष्ट का सेवन अत्यंत लाभकारी माना गया है। इसमें पाए जाने वाले तत्व गिलोय और अश्वगंधा पाचन क्रिया को दुरूस्त रखते हैं, जिससे पेट में गैस होने से निजात मिलता है।
झंडु पंचारिष्ट अपच के लिए है लाभदायी
झंडु पंचारिष्ट में धनिया, ज़ीरा, मुलेठी और शतावरी ये तीनों ही तत्व पाए जाते हैं जो एंटी-एसिड हैं, इसके सेवन से सीने में होने वाली जलन, खट्टी डकारों और गैस की परेशानियों को खात्मा होता है और अपच जैसी समस्या से भी निजात मिलता है।
झंडु पंचारिष्ट लीवर के लिए है उपयोगी
लीवर के लिए लाभकारी झंडु पंचारिष्ट का उपयोग नियमित रूप से करने से आपका लीवर मजबूत होता है, इसमें पाए जाने वाले कुछ तत्व लीवर के लिए काफी लाभकारी होते हैं।
झंडु पंचारिष्ट खून की कमी को करे दूर
बता दें कि इसके सेवन से शरीर में होने वाली खून की कमी जिससे लोग एनीमिया जैसी बीमारी का शिकार हो जाते हैं, इसका सेवन इस समस्या का भी खात्मा करता है। इसमें पाए जाने वाले तत्व किशमिश, शतावरी और अश्वगंधा शरीर में नए खून को बनने में मदद करते हैं।
झंडु पंचारिष्ट भूख ना लगने जैसी समस्या के लिए है लाभदायी
झंडु पंचारिष्ट में मुलेठी चूर्ण ,आमला चूर्ण प्रवाल पिष्टी ये सभी तत्व पाए जाते हैं जो आपकी भूख को बढ़ाते हैं । इसमें मौजूद किशमिश, एलो वेरा, जीरा, धनिया, त्रिकटु , मंजिष्ठा, अजमोद, जीरा और लौंग जैसे सभी घटक पेट की वायु, पेट फूलना, सूजन और पेट के भारीपन को कम करने में सहायक हैं।
झंडु पंचारिष्ट तनाव को करे कम
बता दें कि इसमें पाए जाने वाले तत्व अस्वगंघा और मुलेठी शरीर में तनाव पैदा करने वाले कारकों से लड़ने में मदद करते हैं और तनाव को कम करते हैं।
झंडु पंचारिष्ट के दुष्प्रभाव
मधुमेह रोगी सावधानी से करें इस्तेमाल
झंडु पंचारिष्ट में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जिनमें शर्करा भरपूर मात्रा में पाई जाती है। इसलिए मधुमेह से ग्रसित लोगों को इसका सेवन डॉक्टरी सलाह के बाद ही करना चाहिए और समय-समय पर शुगर की जांच करवाते रहना चाहिए।

Comments
Post a Comment