पंचमुखी हनुमान कवच
बेहद ही ताकतवर है पंचमुखी हनुमान कवच, इसे धारण करते ही दूर हो जाते हैं दुख
मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने से सभी दुखों का नाश हो जाता है। पंचमुखी हनुमान कवच हनुमान जी से जुड़ा हुआ एक कवच होता है जिसे धारण करने से हनुमान जी सदा आपके साथ रहते हैं और आपकी रक्षा कई तरह के खतरों से करते हैं। इतना ही नहीं ये भी कहा जाता है पंचमुखी हनुमान कवच के पास होने से सभी प्रकार की नकारात्मक शक्तियां हमसे दूर रहती हैं और मन से भय खत्म हो जाता है। पंचमुखी हनुमान कवच (panchmukhi hanuman kavach) क्या है, इससे कैसे धारण किया जाता है और इससे जुड़े लाभ इस प्रकार हैं -
पंचमुखी हनुमान कवच (panchmukhi hanuman kavach)
पंचमुखी हनुमान जी का एक रूप है जिसका उल्लेख रामायण में मिलता है। रामायण के अनुसार राम जी और लक्ष्मण जी की रक्षा करने हेतु हनुमान जी ने पंचमुखी रूप धारण किया था और ये रूप धारण कर इन्होंने राम और लक्ष्मण जी की रक्षा की थी। पंचमुखी हनुमान जी के पांच मुख होते हैं और पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति को बेहद ही शुभ माना जाता है। पंचमुखी हनुमान जी से एक पाठ भी जुड़ा हुआ है और ये पाठ बेहद ही चमत्कारी पाठ होता है। पंचमुखी हनुमान कवच (panchmukhi hanuman kavach) पर यही पाठ लिखा जाता है।
किस तरह से करें पंचमुखी हनुमान कवच धारण
अगर आप रोज पंचमुखी हनुमान का पाठ नहीं पढ़ सकते हैं तो आप पंचमुखी हनुमान कवच को धारण कर लें। पंचमुखी हनुमान कवच को धारण करने से आपको वही लाभ मिलेगा जो कि पंचमुखी हनुमान से जुड़े पाठ को करने से मिलता है।
आप पंचमुखी हनुमान कवच (panchmukhi hanuman kavach) मंगलवार के दिन ही धारण करें। इस कवच को खरीदने के बाद आप इसे हनुमान जी के चरणों पर रख दें और हनुमान जी की पूजा करें। पूजा पूरी होने के बाद आप इस कवच को धारण कर लें। ये कवच धारण करते समय आप हनुमान जी के नाम का जाप भी करते रहें।
पंचमुखी हनुमान कवच को कोई भी धारण कर सकता है और इसे धारण करने का सबसे उत्तम समय शाम का होता है। इसलिए आप इसे शाम को ही धारण करें तो ज्यादा बेहतर होगा।
पंचमुखी हनुमान कवच से जुड़े लाभ
- पंचमुखी हनुमान कवच धारण करने से मन का भय खत्म हो जाता है और मन सदा शांत रहता है।
- अगर किसी कार्य में सफलता नहीं मिल रही है, तो आप पंचमुखी हनुमान कवच धारण कर लें। इसे धारण करने से कार्य में सफलता मिल जाएगी।
- कुंडली में शनिदेव की बुरी दिशा होने पर आप पंचमुखी हनुमान कवच पहनने लें। इस कवच को पहनने से हनुमान जी आपकी रक्षा शनिदेव से करेंगे।
- अगर आपको बुरे सपने आते हैं तो आप पंचमुखी हनुमान कवच जरूर धारण करें। इसे धारण करने से आपको बुरे सपने आना एकदम बंद हो जाएंगे।

Comments
Post a Comment