केसर के फायदे
कई रोगों को मिनटों में दूर करें केसर, जाने केसर के फायदे
केसर की खुशबू और इसका स्वाद बेहद ही अच्छा होता है और इसका प्रयोग मिठाईओं का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। केसर एक प्रकार का मसाला होता है और इसका रंग केसरी होता है। जिसकी वजह से इसे केसर नाम दिया गया है। केसर खाने से शरीर की ऊर्जा पर अच्छा असर पड़ता है और ये स्वास्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है। तो आइए जानते हैं केसर के फायदे -
केसर के फायदे
अनिद्रा हो दूर
अनिद्रा की समस्या होने पर आप केसर वाला दूध पी लें। केसर वाला दूध पीने से अनिद्रा यानी नींद ना आने की बीमारी से निजात मिल जाती है। इसलिए जिन लोगों को नींद नहीं आती है वो लोग केसर का सेवन किया करें। वहीं केसर का दूध कैसे बनाए जाते हैं इसकी जानकारी इस प्रकार है -
आप एक गिलास दूध को गैस पर गर्म करने के लिए रखे दें और इस दूध के अंदर स्वाद के अनुसार चीनी डाल लें। जब ये दूध गर्म हो जाए तो गैस को बंद कर दें और इसके अंदर थोड़ा सा केसर डाल दें। दूध में केसर को अच्छे से मिला दें और सोने से पहले ये दूध पी लें। रोज केसर वाला दूध पीने से दिमाग को शांति मिल जाती है और आपको अच्छी नींद आ जाती है।
गर्भवती महिलाओं के लिए लाभदायक
केसर वाला दूध गर्भवती महिलाओं के लिए उत्तम माना जाता है और इसे पीने से मां का स्वस्थ सही बना रहता है। इतना ही नहीं ऐसा भी कहा जाता है कि अगर गर्भवती महिलाएं केसर वाला दूध पीती हैं तो उनको होने वाली संतान गोरी होती है।
चेहरे पर आए चमक
केसर की मदद से चेहरे पर निखार लाया जा सकता है और चेहरे की रंगत को साफ किया जा सकता है। केसर का पेस्ट बनाने के लिए आप चंदन के पाउडर में थोड़ा सा केसर डाल लें। फिर इसके अंदर दूध मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगा लें और जब ये सूख जाए तो पानी की मदद से चेहरे को साफ कर लें। केसर का ये पेस्ट लगाने से चेहरे पर निखार आ जाएगा और चेहरे सुंदर दिखने लग जाएगा। इस पेस्ट के अलावा आप केसर से जुड़ा एक और अन्य पेस्ट भी चेहरे पर लगा सकते हैं। इस पेस्ट को तैयार करने के लिए आप केसर के धागों को दूध के अंदर एक घंटे के लिए डाल लें। जब केसर अच्छे से दूध में मिल जाए तो रूई की मदद से इस दूध को चेहरे और गर्दन पर लगा लें। आधे घंटे बाद पानी की मदद से चेहरे को साफ कर लें। आपकी त्वचा एकदम दमकने लग जाएगा।
केसर के फायदे और भी हैं और इसे खाने पाचन तंत्र सही बना रहता है, सूजन दूर हो जाती है और लिवर भी सही से कार्य करते हैं। हालांकि आप इस बात का ध्यान भी जरूर रखें की आप अधिक मात्रा में केसर ना खाएं। अधिक केसर खाने से आपको गर्मी हो सकती है।

Comments
Post a Comment