एलोवेरा के फायदे
एलोवेरा के संग जुड़े हैं ये कमाल के फायदे
एलोवेरा को घृतकुमारी के नाम से भी जाना जाता है और ये एक बेहद ही औषधीय पौधा होता है। एलोवेरा का प्रयोग कर सेहतमंद शरीर, सुंदर त्वचा और मजबूत बाल आसानी से पाए जा सकते हैं। एलोवेरा के फायदे इसे एक विशेष पौधे के दर्जा देते हैं। वहीं इसका प्रयोग करने से मिलने वाले लाभ इस प्रकार हैं -
एलोवेरा के फायदे
चेहरा बनें सुंदर
एलोवेरा जेल की मदद से सुंदर और बेदाग त्वचा पाई जा सकती है। जिन लोगों के चेहरे पर अक्सर दाने या मुंहासे रहते हैं अगर वो रोज एलोवेरा जेल अपने चेहरे पर लगाएं तो उनकी त्वचा बेदाग हो जाती है। इतना ही नहीं चेहरे की रंगत भी साफ हो जाती है। इसलिए मुंहासे होने पर आप एलोवेरा जेल लगा लें।मुलायम रहे त्वचा
एलोवेरा जेल के अनगिनत लाभ है और इसकी मदद से मुलायम त्वचा भी पाई जा सकती है। अक्सर सर्दी के मौसम में त्वचा की नमी खो जाती है और ऐसा होने पर त्वचा रूखी हो जाती है। रूखी त्वचा होने पर आप एलोवेरा जेल अपने चेहरे पर लगा लें और 15 मिनट बाद हल्के गुनगुने पानी की मदद से अपने चेहरे को साफ कर लें। ऐसा करने से आपकी त्वचा मुलायम हो जाएगी।पाचन तंत्र रहे सही
एलोवेरा जूस सेहत के लिए कारगर माना जाता है और इसका जूस पीने से पाचन तंत्र सही से कार्य करता है। पाचन तंत्र खराब होने पर आप आधा गिलास एलोवेरा जूस पी लें। इसे पीते ही पाचन तंत्र सही हो जाएगा। वहीं जो लोग नियमित रूप से एलोवेरा जूस पीया करते हैं उन लोगों को पेट से जुड़ी परेशानियां नहीं होती हैं।सूजन हो खत्म
शरीर के किसी हिस्से पर सूजन आ जाने पर आप एलोवेरा जूस पी लें या इसका जेल अपनी त्वचा पर लगा लें। एलोवेरा की मदद से सूजन कम हो जाएगी। दरअसल एलोवेरा के अंदर एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो कि सूजन को कम करने का कार्य करते हैं।जलन हो सही
शरीर के किसी भी हिस्से में जलन की शिकायत होने पर आप थोड़ा सा एलोवेरा जेल लगा लें। एलोवेरा जेल लगाने से त्वचा को ठंडक मिलती है और जलन एकदम सही हो जाती है।बाल बनें कोमल
रूखे बालों से परेशान लोग अपने बालों पर एलोवेरा जेल लगा लें। एलोवेरा जेल लगाने से बाल एकदम कोमल और मजबूत बन जाते हैं। आप बस एलोवेरा जेल अपने बालों पर अच्छे से लगा लें और 20 मिनट बाद पानी की मदद से अपने बालों को धो लें। ऐसा करने से आपके बालों में प्राकृतिक चमक आ जाएगी और बाल जड़ों से भी मजबूत बन जाएंगे।जुकाम से मिले राहत
जुकाम होने पर आप एक चम्मच एलोवेरा जूस शहद के साथ पी लें। इन दोनों चीजों को एक साथ पीने से जुकाम सही हो जाएगा और नाक एकदम खुल जाएगा। वहीं आप चाहें तो इस मिश्रण में काली मिर्च भी मिला सकते हैं।एलोवेरा के फायजे पढ़ने के बाद आप इसका प्रयोग जरूर करें और हो सके तो रोज थोड़ा एलोवेरा जूस जरूर पीया करें। इसे पीने से आपकी सेहत एकदम सही बनी रहेगी और आपकी रक्षा कई बीमारियों से होगी।

Comments
Post a Comment