टाइफाइड होने पर आजमाएं ये घरेलू उपाय, तुरंत मिल जाएगा आपको आराम

टाइफाइड होने पर आजमाएं ये घरेलू उपाय, तुरंत मिल जाएगा आपको आराम

टाइफाइड एक खतरनाक बीमारी है और इसका इलाज अगर समय रहते हुए ना करवाया जाए तो ये बिगड़ सकती है। टाइफाइड होने पर तेज बुखार आता है और ये बुखार अपने आप कम भी हो जाता है। टाइफाइड को सही होने में आराम से तीन हफ्तों का समय लग जाता है। कई तरह के घरेलू उपायों की मदद से भी टाइफाइड को सही किया जा सकता है और इस बुखार से निजात पाई जा सकती है।

टाइफाइड के घरेलू उपाय



पीएं ये रस

टाइफाइट होने पर आप पान के पत्तों का रस निकाल लें। फिर इस रस में आप अदरक का रस और शहद मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर लें। इस मिश्रण को खाने से टाइफाइट सही होने लग जाता है। टाइफाइट के मरीज इस मिश्रण को दिन में दो बार जरूर पीएं।

कच्चे आम का रस पीएं

कच्चे आम का रस पीने से भी टाइफाइड से राहत मिल जाती है। इसलिए टाइफाइड के रोगी कच्चे आम का रस भी पीया करें। कच्चे आम का रस निकालना बेहद ही सरल है। आप दो कच्चे आम लेकर उन्हें पानी में उबाल लें। फिर आप इनको ठंडा कर लें और इनको निचोड़कर इनका रस निकाल लें। इस रस को आप दिन में दो बार पीएं। ये रस पीने से शरीर को टाइफाइड से लड़ने की ताकत मिलेगी।

तुलसी का रस पीएं

टाइफाइड का बुखार कम करने में तुलसी भी बेहद लाभकारी होती है। तुलसी का रस पीने से टाइफाइड का बुखार एकदम सही हो जाता है। आप बस कुछ तुलसी के पत्ते लेकर उन्हें पीस लें और उनका रस निकाल लें। इस रस को आप दिन में तीन बार पीएं।

खूब पानी पीएं

टाइफाइड होने पर आप अपने शरीर में पानी की कमी ना होने दें। पानी की कमी होने पर शरीर पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए टाइफाइड के रोगी पानी का सेवन अधिक करें। पानी के अलावा नारियल का सेवन भी टाइफाइड के दौरान करना उत्तम होता है।

प्याज का रस पीएं

 प्याज का रस पीने से बुखार उतरने लग जाता है.।इसलिए टाइफाइड होने पर जब आपको अधिक बुखार आ जाए तो आप प्याज का रस पी लें। प्याज का रस पीने से बुखार कम हो जाएगा।

अदरक का काढ़ा पीएं

अदरक की चाय भी टाइफाइड के रोगियों के लिए उत्तम मानी जाती है और अदरक की चाय पीने से बुखार उतर जाता है। टाइफाइड होने पर आप दिन में आधा कप अदरक की चाय जरूर पीएं।

पुदीने की चाय

टाइफाइड के रोगियों के लिए पुदीना का सेवन करना सही माना जाता है। पुदीना शरीर को अंदर से ठंडा रखता है और बुखार को कम करने में भी सहायक होता है। इसलिए टाइफाइड के दौरान पुदीने की चाय आप जरूर पीएं। पुदीने की चाय बनाने के लिए आप गैस पर एक कप पानी गर्म करने के लिए रख दें और इस पानी के अंदर पुदीने के पत्ते डाल दें। इस पानी को अच्छे से उबाल लें और इसे छान कर पी लें। ये पानी पीने से आपका बुखार तुरंत उतर जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

चेहरे पर चमक कैसे लाये

शिलाजीत के फायदे और नुक्सान, जानिए कैसे करें इसका सेवन

Motivational Quotes in Hindi