नीम के औषधीय गुण

नीम के साथ जुड़े हैं ये बेमिसाल के औषधीय गुण
नीम के साथ कई तरह के औषधीय गुण जुड़े हुए हैं और नीम का सेवन करने से त्वचा, स्वस्थ और बालों को कई तरह के लाभ मिलते हैं। नीम का प्रयोग कई तरह की दवाओं को बनाने में भी किया जाता है। नीम का सेवन करने से क्या लाभ जुड़े हैं उसकी जानकारी इस प्रकार है।

नीम से जुड़े हैं ये औषधीय गुण 


खून हो शुद्ध

नीम के पत्तों को खाने से खून शुद्ध होता है। इसलिए जिन लोगों का खून शुद्ध नहीं है और जिन लोगों को मुंहासों की समस्या रहती है वो लोग नीम के पत्तों का सेवन करना शुरु कर दें। रोज दो नीम के पत्ते खाने से एक हफ्ते में ही आपका खून शुद्ध होने लग जाएगा।

मसूड़ों हों मजबूत

नीम की डंडी से दातून करने से दांतों और मसूड़ों पर अच्छा असर पड़ता है। जिन लोगों को भी दांतों में या मसूड़ो में दर्द की शिकायत रहती है वो लोग नीम का प्रयोग करना शुरु कर दें। नीम की डंडी के अलावा आप चाहें तो नीम के पत्तों से भी दातून कर सकते हैं। इसके अलावा जिन लोगों के मुंह से बदबू आती है वो लोग नीम के पानी से रोज कुल्ला किया करें। नीम का पानी तैयार करने के लिए आप कुछ नीम की पत्तियों को लेकर उन्हें पानी में उबाल लें और इस पानी को छान लें। जब ये पानी ठंडा हो जाए तो इस पानी से आप कुल्ला कर लें।

घाव करे सही

चोट लगने पर नीम को घाव वाली जगह पर लगाया जाए तो घाव सही हो जाता है। आप नीम के कुछ पत्ते लेकर उन्हें पीस लें और इनमें जैतून का तेल मिला दें। जैतून का तेल मिलाने के बाद आप इस लेप को घाव पर लगा दें। इस लेप को आप दिन में तीन बार घाव पर लगाएं। ये लेप लगाने से आपका घाव एकदम सही हो जाएगा।

चेहरे पर निखार आए

चेहरे पर नीम का पेस्ट लगाने से चेहरे पर कील मुंहासे नहीं होते हैं। आप नीम के पत्ते लेकर उन्हें पीस लें और इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा लें। ये पेस्ट चेहरे पर लगाने से आपका चेहरा एकदम निखर जाएगा और कील मुहांसे की समस्या से आपको निजात मिल जाएगी। नीम का पेस्ट चेहरे पर लगाने के अलावा आप चाहें तो नीम के पानी से चेहरा भी साफ कर सकते हैं।
कीड़े हों खत्म
पेट में कीड़े होने पर आप नीम के पत्तों के पाउडर का सेवन रोज रात को सोने से पहले करें। नीम के पत्तों का पाउडर खाने से पेट के कीड़े एकदम खत्म हो जाएंगे। नीम का पाउडर तैयार करने के लिए आप नीम के पत्ते लेकर उन्हें पीस लें। फिर इन पत्तों को धूप में सूख लें। जब ये पत्ते अच्छे से सूख जाए। आप इन्हें पीसकर इनका पाउडर तैयार कर लें। आप इस पाउडर का सेवन एक महीने तक करें। आपके पेट के कीड़े खत्म हो जाएगा।
नीम के औषधीय गुण जानने के बाद आप इसका प्रयोग जरूर करें और रोज नीम का सेवन करें। 

Comments

Popular posts from this blog

चेहरे पर चमक कैसे लाये

शिलाजीत के फायदे और नुक्सान, जानिए कैसे करें इसका सेवन

Motivational Quotes in Hindi