बालों और त्वचा को सुंदर बनाएं कपूर, पढ़ें कपूर के ये 7 चमत्कारी फायदे
आमतौर पर लोगों को कपूर के साथ जुड़े लाभों के बारे में जानकारी नहीं होती है और कई लोग इसका प्रयोग केवल पूजा के दौरान ही करते हैं। कपूर बेहद ही लाभदायक होता है और इसकी मदद से सुंदर और बेदाग त्वचा पाई जा सकती है। इतना ही नहीं इसका इस्तेमाल कर कई रोगों को भी सही किया जा सकता है। कपूर के साथ अनगिनत फायदे जुडे हुए हैं और ये फायदे इस प्रकार हैं।
कपूर के फायदे
पिंपल्स होने से त्वचा बेजान हो जाती है और त्वचा की सुंदरता भी कम हो जाती है। पिंपल्स की समस्या बेहद ही आम है और ये किसी को भी हो सकती है। पिंपल्स होने पर अगर इन पर
कपूर का तेल लगाया जाए तो ये ठीक हो जाते हैं और इनका निशान चेहरे पर भी नहीं पड़ता है। पिंपल्स की समस्या से परेशान रहने वाले लोग बस थोड़े से कपूर को नारियल के तेल के अंदर डाल लें। फिर इस तेल को अपने पिंपल्स पर लगा लें। ये तेल लगाते ही पिंपल्स एकदम सही हो जाएगा और बैठ जाएगा।
घाव की जलन से मिले आराम
शरीर के किसी हिस्से पर चोट लगने पर आप तुरंत उस जगह पर कपूर को लगा लें।
कपूर लगाने से घाव एकदम सही हो जाएगा और इसमें होने वाली जलन भी दूर हो जाएगी। आप कपूर को पानी के अंदर घोल लें फिर इसे अपने घाव पर लगा लें। ऐसा करने से आपको ठंडक मिल जाएगी। घाव की तरह ही जली हुई त्वचा पर भी अगर कपूर लगाया जाए तो जलन कम हो जाती है।
तनाव करे दूर
तनाव होने पर आप अपने सिर की मालिश कपूर के तेल के साथ करें।
कपूर के तेल से मालिश करने से दिमाग शांत हो जाता है और तनाव एकदम दूर हो जाता है। इतना ही नहीं नींद भी अच्छी आती है।
सिर दर्द भी हो सही
सिर में दर्द होने पर आप कपूर के तेल से मालिश करें। कपूर का तेल सिर पर लगाने से दर्द तुरंत भाग जाती है। इसके अलावा जोड़ों में दर्द होने पर भी इस तेल से मालिश की जाए तो जोड़ों के दर्द से भी आराम मिल जाता है।
बालों को बनाए मजबूत
अगर आपके बाल खूब झड़ते हैं तो आप अपने बालों पर कपूर का तेल लगाया करें।
कपूर का तेल लगाने से बाल जड़ों से मजबूत हो जाएंगे और बालों का झड़ना बंद हो जाएगा। आप कपूर का तेल लेकर उसे नारियल के तेल में मिला दें और इस तेल को अपने बालों पर कम से कम एक घंटे लगाए रखें। हफ्ते में तीन बार इस तेल को बालों में लगाने से बाल मजूबत हो जाते हैं। साथ में ही रूसी की समस्या से भी आराम मिल जाता है। इसके अलावा बालों में चमक भी आ जाती है।
फटी एड़ियां हो सही
सर्दी में अक्सर एड़िया फट जाती हैं और इनमें दर्द होने लग जाता है। एड़ियां फटने पर आप कपूर का प्रयोग करें। कपूर की मदद से एड़ियां एकदम सही हो जाती है। आप हल्के गर्म पानी के अंदर कपूर डाल दें और इस पानी के अंदर अपने पैर 15 मिनट तक रखें। ऐसा करने से आपकी फटी हुई एड़िया सही हो जाएंगी।
Comments
Post a Comment