यह हैं नैनीताल की सैर-सपाटे करने वाली प्रसिद्ध जगहें

नैनीताल एक बेहद ही सुंदर जगह है और आप इस जगह एक बार जरूर जाएं। नैनीताल में आपको बेहद ही सुंदर पहाड़ और झील देखने को मिलेगी। नैनीताल जाकर आप नीचे बताए गए स्थानों पर जरूर जाएं और अपनी यात्रा को यादगार बनाएं।

नैनीताल में सैर-सपाटे करने वाली जगहें
तल्लीताल और मल्लीताल
नैनीताल में स्थित तल्लीताल और मल्लीताल एक बेहद ही प्रसिद्ध जगह हैं। तल्लीताल एक खुला मैदान है और यहां लोग अक्सर घूमा करते हैं और अपने परिवार के लोगों के साथ पिकनिक मनाया करते हैं। मल्लीताल, तल्लीताल से एक किलोमीटर की दूरी पर है और इस जगह से बेहद ही सुंदर दृश्य देखने को मिलते हैं।

नैना देवी मंदिर
नैनीताल दर्शनीय स्थल में नैना देवी मंदिर बहुत ही खास है. नैनीताल से कुछ ही दूरी पर नैना देवी मां का मंदिर है और यह काफी प्रसिद्ध मंदिर है। सती माता को समर्पित यह मंदिर उनके  शक्ति पीठ में से एक है। पौराणिक कथा के अनुसार इस जगह पर सती माता के नयन गिरे थे। जिस वजह से इस मंदिर का नाम नैना देवी रखा गया है। इस मंदिर में हर साल एक मेले का आयोजन भी किया जाता है, जो कि आठ दिनों तक चलता है। नैना देवी मंदिर नैनीताल से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर है। आप नैनीताल जाते हैं तो इस मंदिर में जाकर मां के दर्शन करें।

नैनीताल झील
नैनीताल झील को देखने के लिए दूर दूर से लोग इस जगह पर आते हैं। इस झील की सुन्दरता देखते ही बनती है। शाम के समय इस झील के पास कई संख्या में लोग आते हैं और बोटिंग का मजा लेते हैं। ये झील चारों ओर से पहाड़ियों से घिरी हुई है। इस जगह में कई सारी दुकानें भी हैं, जहां पर आप शॉपिंग भी कर सकते हैं।

नैनी पीक
नैनी पीक नैनीताल दर्शनीय स्थल की सबसे ऊंची चोटी है और इस चोटी को चाइना पीक के नाम से भी जाना जाता हैं। यह पीक समुद्र तल से 2,615 मीटर की औसत ऊंचाई पर है। इस पीक पर सैलानी आकर ट्रैकिंग का मजा लिया करते हैं। यह जगह नैनीताल शहर से 6 किलोमीटर की दूरी पर है।

नैनीताल चिड़ियाघर
अगर आप नैनीताल जाते हैं तो इस जगह पर बनें चिड़ियाघर में जरूर जाएं। इस चिड़ियाघर में कई सारे पक्षी और जानवर आपको देखने को मिलेगे। इस चिड़ियाघर में आपको हिमालय का काला भालू, तेंदुए, लोमड़ी, घोरल, हिरण और सांभर जैसे जानवर देखने को मिलेंगे। यह जगह बच्चों को काफी पसंद आती है। हालांकि इस बात का आप ध्यान रखें की यहचिड़ियाघर सोमवार को बंद होता है।

कैसे जाएं
नैनीताल के सबसे पास रेलवे स्टेशन काठगोदाम है। इस रेलवे स्टेशन से नैनीताल करीब 35 किलोमीटर की दूरी पर है। रेलवे स्टेशन के बाहर ही आपको नैनीताल जाने के लिए आसानी से बस या टैक्सी मिल जाएगी। दिल्ली और इसके आसपास के शहरों में रहने वाले लोग नैनीताल सड़क मार्ग से भी जा सकते हैं। दिल्ली से आपको नैनीताल के लिए आसानी से बस मिल जाएगी। नैनीताल का सबसे करीबी एयरपोर्ट पंतनगर है जो कि इस जगह से 70 किलोमीटर दूर पर है और पंतनगर के लिए केवल दिल्ली से सीधी उड़ान उपलब्ध होती है।

Comments

Popular posts from this blog

चेहरे पर चमक कैसे लाये

शिलाजीत के फायदे और नुक्सान, जानिए कैसे करें इसका सेवन

Motivational Quotes in Hindi