लीवर मजबूत करने के उपाय


लीवर मजबूत करने के उपाय


लीवर हमारे शरीर में मौजूद टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है. अच्छी सेहत के लिए लीवर का दरुस्त रहना बेहद आवश्यक है. सिलिये आज हम आपको लीवर मजबूत करने के उपाय बताने जा रहे हैं. लीवर खराब होने के कारण कैंसर, हेपेटाइटिस, फैटी लीवर, सिरोसिस आदि जैसे घातक रोग मनुष्य को घेर लेते हैं. इन रोगों के खतरे को कम करने के लिए बाज़ार में तरह तरह की दवाइयां मौजूद हैं, इन्हें ज्यादातर लोग अफ्फोर्ड नहीं कर सकते. इसलिए आज के इस लेख के माध्यम से हम आपको लीवर मजबूत करने के उपाय बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपना कर आप अपने लीवर को फिटएंडफाइन रख सकते हैं.

लीवर मजबूत करने के उपाय

नीचे हमने लीवर मजबूत करने के उपाय बताये हैं जिन्हें आप घर में आसानी से अपना सकते हैं. इन उपायों से विषैले तत्व आपके शरीर से बाहर निकल सकते हैं और लीवर को डीटोक्स कर सकते हैं

व्यायाम करें

सुबह उठ कर किया गया व्यायाम ना केवल हमे तरो ताज़ा रखता है बल्कि हमे हेल्थी एवं फिट रखता है. लीवर को स्वस्थ रखने के लिए अधिकतर डॉ. व्यायाम की सलाह देते हैं. खाना खाने के बाद कम से कम 10-15 मिनट पैदल चलें इससे भोजन सही से पच जाएगा और लीवर स्वस्थ रहेगा.

सेंधा नमक है लीवर के लिए उत्तम

सेंधा नमक पाचन क्रिया के लिए बेहद उपयोगी माना गया है. आयुर्वेद ग्रंथ में सेंध नमक को सबसे उत्तम रोगनाशक औषधि माना गया है. लीवर मजबूत करने के उपाय में इस नमक का इस्तेमाल कारागार साबित हो सकता है. इसके लिए एक गिलास पानी में 1 नींबू निचोड़ लें अब इसमें सेंध नमक डाल कर दिन में दो से तीन बार पीएं. यह आपको फैटी लीवर,LDL लीवर जैसी समस्यायों से राहत दिलाता है.

हल्दी है असरदार

हल्दी में एंटी-सेप्टिक, एंटी बायोटिक और एंटी फंगल गुण पाए जाते हैं जोकि लीवर को मजबूत करने के उपाय के तौर पर मददगार साबित हो सकते हैं. इसके लिए आप हर रात सोने से पहले एक गिलास दूध में एक चम्मच हल्दी मिला कर पीएं.

तली चीज़ों को करें बंद

यदि आप लीवर मजबूत करने के उपाय ढूँढ रहे हैं तो बता दें कि फ़ास्ट और जंक फूड्स भी लीवर को नुक्सान पहुंचाते हैं. ऐसे में आप लीवर की खराबी से बचने के लिए हरी सब्जियों का सेवन अधिक करें और मसाले वाले भोजन पर प्रतिबंध लगा दें.

Comments

Popular posts from this blog

चेहरे पर चमक कैसे लाये

शिलाजीत के फायदे और नुक्सान, जानिए कैसे करें इसका सेवन

Motivational Quotes in Hindi