जानें काली मिर्च के औषधीय गुण, जो दूर करे कई बीमारियां

काली मिर्च का इस्तेमाल मसाले के तौर पर किया जाता है और कई तरह की सब्जियों में इसे डाला जाता है। काली मिर्च का प्रयोग औषधि या दवा बनाने के दौरान भी खूब होता है। अन्य मिर्च यानी हरी और लाल मिर्च के मुकाबले इसको ज्यादा गुणकारी माना जाता है। आयुर्वेद के अनुसार इस मिर्च की मदद से कई तरह की बीमारियों की ठीक किया जा सकता है और ये मिर्च बैक्टीरिया और वायरस को एकदम खत्म करते हैं। आइये जानते है काली मिर्च के औषधीय गुण -


काली मिर्च के औषधीय गुण ज़ुकाम में लाभदायक 

अगर आपको जुकाम की शिकायत रहती है तो आप बस रोज काली मिर्च के दो दानों को अच्छे से पीस कर चाय के पानी में डाल दें और फिर इस चाय का सेवन कर लें। काली मिर्च की चाय पीने से आपका जुकाम एकदम सही हो जाए। अगर आप रोज काली मिर्च को चाय में डालकर पीते हैं तो आपको किसी भी तरह का बैक्टीरिया और वायरस छु भी नहीं पाएगा। वहीं अगर आपको चाय पीना पसंद नहीं है तो दूध के अंदर भी इसे डाल सकते हैं।

काली मिर्च के फायदे खांसी को करे दूर

काली मिर्च के औषधीय गुण खांसी को दूर करने के काम आते हैं. खांसी की समस्या से परेशान लोग काली मिर्च को पीस लें और इसका चूर्ण तैयार करें लें। रोज रात को सोने से पहले इस चूर्ण का सेवन करें। आप चाहें तो इस चूर्ण को शहद में भी मिलाकर खा सकते हैं। एक हफ्ते के अंदर ही आपकी खांसी दूर हो जाएगी।

काली मिर्च के औषधीय गुण गैस से दें निजात 
जिन लोगों को पेट में गैस रहने की दिक्कत रहती है वो लोग रोज एक कप पानी में नीबू का रस, काला नमक, काली मिर्च का चूर्ण और शहद डालकर इस पानी को पीएं। इस पानी को पीने से आपकी गैस की समस्या जल्द ही दूर हो जाएगी।

काली मिर्च गले के लिए फायदेमंद 
काली मिर्च के औषधीय गुण गले की खराश को दूर करें में लाभदायक हैं. जिन लोगों को गले में खराश की दिक्कत हो वो लोग काली मिर्च को खा लें। आप चाहें तो इसको भूनकर भी खा सकते हैं या फिर 8-10 काली मिर्च पानी में डालकर उस पानी को हल्का गर्म कर उससे गरारे भी कर सकते हैं। ऐसा करने से आपका गला एक दम साफ हो जाएगा।

काली मिर्च के औषधीय गुण करें कमजोरी दूर
अगर आपको अक्सर कमजोरी की शिकायत रहती है तो आप काली मिर्च का पाउडर घी के साथ मिलाकर खाएं। आप चाहें तो इसमें चीनी भी मिला सकते हैं। आप इस मिश्रण का सेवन दो बार करें, आपकी कमजोरी जल्द ही दूर हो जाएगी।

काली मिर्च के फायदे त्वचा के लिए 
काली मिर्च को पीसकर आप इसमें पानी मिला दें और फिर इस लेप को अपने फोड़ों या फुंसी पर लगा लें। इसको लगाने से किसी भी प्रकार के दाने और फुंसी से आपको एकदम राहत मिल जाएगी। इसी तरह से अगर आपको त्वचा में  खुजली की समस्या रहती है तो आप इस लेप को त्वचा पर अच्छे से लगा लें । आप काली मिर्च के पाउडर में पानी की जगह गुलाब जल भी मिला सकते हैं।

काली मिर्च के औषधीय गुण दर्द करें दूर 
काली मिर्च के औषधीय गुण शरीर के किसी भी दर्द को दूर करने में फायदेमंद होते हैं. पैरों में या फिर सिर में दर्द होने पर आप काली मिर्च के तेल से मालिश करें लें। इसके तेल से मालिश करने से आपका दर्द एकदम गायब हो जाएगा। आप इस तेल को गर्म कर लें और फिर हल्के हाथ से इसकी मालिश करें।

Comments

Popular posts from this blog

चेहरे पर चमक कैसे लाये

शिलाजीत के फायदे और नुक्सान, जानिए कैसे करें इसका सेवन

Motivational Quotes in Hindi