बादाम खाने से शरीर को मिलते हैं ये फायदे
बादाम को खाने से शरीर को कई सारे फायदे पहुंचते हैं। बादाम को कोई भी आयु के लोग खा सकते हैं और इनको खाने से किसी भी तरह का नुकसान शरीर को नहीं पहुंचता है। ये केवल शरीर को सेहतमंद ही बनाते हैं। बादाम का हर रोज सेवन करने की सलाह हर डॉक्टर द्वारा भी दी जाती है।
बादाम को खाने से जुड़े फायदे-
दिमाग को करे तेज
रोज
बादाम खाने से दिमाग तेज होता है और याददाश्त अच्छी बनी रहती है। दिमाग के साथ साथ बादाम खाने से हड्डियों को भी मजबूती मिलती है। जिन लोगों को चीजें याद नहीं रहती हैं वो बादाम जरूर खाया करें।
आंखों के लिए फायदेमंद
बादाम को खाने से आंखों को भी फायदा पहुंचता है और रोजाना बादाम खाने से आंखों की रोशनी, आंखों से पानी आने की समस्या और आंखों के सूखने की समस्या से राहत मिल जाती हैं। आंखों में दर्द की परेशानी को भी
बादाम खाकर दूर किया जा सकती है।
वजन कम हो
बादाम को खाने से वजन कम होने में भी मदद मिलती है। दरअसल बादाम के अंदर मोनोसेचुरेटेड फैट्स होता है और ये फैट्स भूख को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसलिए जब आप बादाम खाते हैं तो आपको ज्यादा भूख नहीं लगती है और ऐसा होने से आपका वजन कम होने लगता है। साथ में ही बादाम से आपके शरीर को शक्ति भी मिलती है।
खांसी को दूर करें
खांसी की समस्या होने पर आप दो-तीन बादाम को पुदीने के पत्तों के साथ पीस लें और फिर इस मिश्रण को खा लें। ये मिश्रण खाते ही आपकी खांसी की समस्या दूर हो जाएगी, साथ में ही आपको कफ से भी राहत मिल जाएगी। आप इस मिश्रण को दिन में दो बार खाएं।
हड्डियां हो मजबूत
आयु बढ़ने के साथ साथ आपकी हड्डियों पर भी असर पड़ता है और वो कमजोर होने लगती हैं। हड्डियों को मजबूत बनाएं रखने के लिए शरीर को कैल्शियम की जरूरत पड़ती है। इसलिए आप रोज कम से कम चार बादाम जरूर खाएं। ताकि आपकी हड्डियों में कैल्शियम की कमी ना हो।
कमजोरी हो दूर
अक्सर कई बार लोगों को अचानक से शरीर में कमजोरी आ जाती है और कमजोरी आने से उनको ढीलापन महसूस होने लग जाता है। शरीर में बार बार कमजोरी आने से परेशान लोग देसी घी को गर्म कर लें और फिर इस घी में भूना हुआ
बादाम डाल दें और इसे खा लें। ये खाने से आपके शरीर में कमजोरी नहीं आएगी।
दिल को बनाएं हेल्दी
दिल की सेहत के लिए भी बादाम को काफी अच्छा माना जाता है और बादाम खाने से दिल से जुड़े रोग नहीं होते हैं। भीगे बादाम खाने से दिल सेहतमंद रहता है। ऐसा कहा जाता है कि जो लोग रोज सुबह गीले बादाम खाते हैं उनको हार्ट अटैक आने का खतरा 50 फीसदी कम हो जाता है।
हाई ब्लड प्रैशर को करे सही
हाई ब्लड प्रैशर से ग्रस्त लोगों को भीगे हुए
बादाम जरूर खाने चाहिए। भीगे बादाम खाने से ब्लड प्रैशर कंट्रोल में रहता है। आप रोज रात को सोने से पहले चार बादाम को पानी में डाल लें और सुबह उठकर इन्हें छीलकर खा लें।
त्वचा चमके
सर्दी के मौसम में आप रोज रात को चेहरे पर बादाम का तेल लगा कर सोएं। बादाम का तेल लगाने से सर्दियों में भी त्वचा में नमी बनीं रहेगी है और त्वचा में ग्लो आ जाएगा। साथ ही आंखों के नीचे काले घेरे भी बादाम के तेल की मदद से कम हो जाते हैं।
इस तरह से करें बादाम का सेवन
बादाम का सेवन आप कई तरह से कर सकते हैं। बादाम को भिगोकर और फिर इनको छीलकर आप खा सकते हैं । इसके अलावा
बादाम को दूध में डालकर भी खाया जा सकता हैं। अगर आप बादाम नहीं खाना चाहते हैं तो आप दूध में बादाम का तेल डालकर दूध पी सकते हैं। इसके अलावा आप बादाम का हलवा भी बना कर खा सकते हैं।
रखें इन बातों का ध्यान
बादाम का सेवन संतुलित मात्रा में ही करना चाहिए, एक दिन में आप 6 से ज्यादा बादाम ना खाएं। वहीं बादाम का तेल काफी गर्म होता है। इसलिए इस तेल की केवल दो ही बूंदें दूध में डालकर पीएं। गर्मी के मौसम में पानी में भीगोएं
बादामों का ही सेवन करें।
Comments
Post a Comment