पपीता खाने का सही समय

पपीता खाने का सही समय



पपीता खाने का सही समय: पपीता एक फल है जो खाने में मीठा एवं स्वादिष्ट होता है. पपीते के पेड़ पर तीन से चार साल तक ही अच्छे फल लगते हैं. वैज्ञानिक भाषा में पपीते को “केरिका पपाया (Carica papaya)” कहा जाता है.  इसमें पपाइन नामक एंजाइम होता है जो एंजायम प्रोटीन को पचाने में मददगार है. पपीते के फल के ढेरों फायदे हैं. यह खाने में जितना लज़ीज़ होता है, उतना ही अधिक गुणकारी भी होता है. पपीते में विटामी ए, पोटाशियम, फाइबर आदि तत्व भारी मात्रा में पाए जाते हैं जो हमे उर्जा प्रदान करते हैं और कईं रोगों से निजात दिलवाते हैं. इस लेख में हम आपको पपीता खाने का सही समय और इसके लाभ बताने जा रहे हैं.

पपीता खाने का सही समय

किसी भी फल में पाए जाने वाले पौष्टिक गुण हमारे लिए तभी उपयोगी है, यदि उन्हें समय पर खाया जाए. दरअसल, हर चीज़ को खाने का एक सही समय होता है. निचित चीज़ पर खाया गया फल अधिक फायदेमंद साबित होता है. क्यूंकि कईं बार हम गलत समय पर गलत फल का सेवन कर लेते हैं, जो हमारे शरीर को आगे चल कर हानि पहुंचाता है. बहुत से फल ऐसे हैं, जिन्हें शाम के समय खाना जहर के समान समझा जाता है. इन्ही में से पपीता भी एक ऐसा ही फल है. यदि आप पपीता खाने का सही समय खोज रहे हैं तो आपको बता दें कि सुबह नाश्ते में खाया गया पपीता बेहद लाभकारी साबित होता है जबकि शाम को 6 बजे के बाद खाया गया पपीता जहर की तरह है. आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉ. राजीव दिक्षित जी के अनुसार पपीता खाने का सही समय सुबह 5 बजे से 9 बजे के बीच का है.
पपीता एक ऐसा फल है, जो खाने में जितना मीठा और लज़ीज़ होता है, उतने ही अधिक इस सेहत को फायदे होते हैं. पपीते में भारी मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन ए और पोटाशियम जैसे पौषक तत्व पाए जाते हैं. यह शरीर को उर्जा प्रदान करता है और कमजोरियां दूर करता है.  इसके इलावा वज़न घटाने में भी पपीते का अहम किरदार शामिल है.

पपीता खाने के फायदे

  • पपीते में पाए जाने वालेफाइबर, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंटस शरीर में कोलेस्ट्रोल के लेवल को काबू में रखते हैं और हृदय रोगों से हमारी रक्षा करते हैं.
  • यदि आप वज़न घटाना चाहते हैं तो अपनी डाइट में पपीते को जरुर शामिल करें. दरअसल पपीते में 120 कैलोरीज होती हैं जो आपके फैट को नष्ट करने में उपयोगी हैं. वहीँ इसमें मौजूद फिबेर्स भी वज़न कम करने के लिए मददगार हैं.
  • आज के समय में जंक फ़ूड के एवं से अधिकतर लोगों का पेट खराब रहता है या फिर उन्हें कब्ज़ जैसे रोग आ घेरते हैं. ऐसे में पपीते का सेवन कब्ज़ के लिए रामबाण साबित हो सकता है. यह पेट में गैस बनने से रोकता है और पाचन क्रिया को दरुस्त रखता है.
इस समय के अंतराल में खाया गया पपीता जल्दी हजम हो जाता है और पेट को साफ रखता है. आज के समय में कब्ज़ और बवासीर जैसे रोगों से क्य्तीं लोग पीड़ित हैं. लेकिन पपीते की तासीर ठंडी होती है, ऐसे में पपीता खाने का सही समय देख कर यदि इसका सेवन किया जाए तो यह आपके सभी रोगों के लिए एक वरदान साबित होता है. यदि आप भी इनमें से किसी रोग से ग्रसित हैं तो आज से ही पपीता खाना शुरू कर दें.

Comments

Popular posts from this blog

चेहरे पर चमक कैसे लाये

शिलाजीत के फायदे और नुक्सान, जानिए कैसे करें इसका सेवन

Motivational Quotes in Hindi