जायफल से जुड़े हैं कई सारे औषधीय गुण, जो शायद ही आपको पता होंगे
महज एक जायफल की मदद से आप कई सारी बीमारियों को ठीक कर सकते हैं। जायफल का इस्तेमाल कई तरह की दवाई को बनाने में किया जाता है। जायफल किसी जादुई औषधि से कम नहीं है।
जायफल की मदद से सेहत के अलावा त्वचा से जुड़ी हुई भी कई सारी समस्याओं से निजात पाई जा सकती है।
जायफल के सेहत से जुड़े फायदे
सिर दर्द करे दूर
सिर में दर्द होने पर आप किसी भी तरह ही दवा लेने की जगह जायफल अपने सिर पर लगा लें। जायफल की मदद से आपका सिर दर्द मिनटों में सही हो जाएगा। आप बस
जायफल को पानी में घिस लें और फिर इसे अपने सिर पर दर्द वाली जगह पर लगा लें। इसको लगाते ही आपको सिर दर्द से निजात मिल जाएगी।
भूख बढ़ाए
भूख ना लगने की समस्या से परेशान लोगों जायफल का सेवन करें। जब भी आपको भूख ना लगे आप बस थोड़ा सा जायफल का पाउडर खा लें या फिर इसे चूस लें। इसको खाते ही आपके पाचन तंत्र पर असर पड़ेगा और आपको भूख लगने लग जाएगी। इतना ही नहीं आपका पाचन तंत्र सही से कार्य करने लग जाएगा।
आंखों की रोशनी बढ़ें
आंखों की रोशनी को जायफल की मदद से बढ़ाया जा सकता है। जिन लोगों को चश्मा लगा हुआ है वो लोग जायफल को घिस लें और जैसे काजल को आंखों में लगाते हैं ठीक उसी तरह से इसे अपनी आंखों में लगा लें।
जायफल को आंखों में लगाने से आंखों की रोशनी सही हो जाएगी। साथ में ही आंखों में खुजली और जलन की समस्या से भी आपको आराम मिल जाएगा।
अनिद्रा को समस्या हो दूर
नींद ना आने से दुखी लोगों के लिए जायफल किसी वरदान से कम नहीं है। जायफल की मदद से अनिद्रा की समस्या को खत्म किया जा सकता है। आप रोज रात को सोने से पहले गर्म दूध में इसका पाउडर डाल लें और इस दूध को पी लें। इस दूध को पीने से आपको अच्छी नींद आएगी और आपका दिमाग भी शांत हो जाएगा। अगर आप तनाव में रहते हैं तो भी आप जायफल को दूध में डालकर पीएं। इस दूध की मदद से आपका तनाव दूर हो जाएगा।
पेट दर्द करे दूर
पेट में दर्द होने पर आप जायफल का सेवन करें। आप बास
जायफल के तेल की कुछ बंदूे खा लें। आपको पेट दर्द से राहत मिल जाएगी। आप चाहें तो बताशे में इस तेल को लगाकर भी खा सकते हैं। इसे खाते ही आपके पेट दर्द की समस्या दूर हो जाएगी और आपको आराम मिल जाएगा।
मुंह के छालों करे सही
मुंह में छाले होने पर आप जायफल को पानी में घिस लें और फिर इस पानी से गरारे करें। दिन में दो बार इस पानी से गरारे करने से आपके मुंह के छाले ठीक हो जाएंगे।
दांत दर्द करे ठीक
दांत में दर्द की समस्या से परेशान लोग जायफल के तेल को अपने दांत पर लगा लें। जायफल के तेल की मदद से आपके दांतों की दर्द एकदम सही हो जाएगी। आप बस रुई पर
जायफल का तेल लगाकर रुई को अपने दर्द वाले दांत पर रख दें। थोड़ी देर में ही आपका दर्द एकदम ठीक हो जाएगा।
जायफल के त्वचा से जुड़े फायदे-
रिंकल करे खत्म हों
झुर्री यानी रिंकल होने से आपकी आयु अधिक दिखने लगती हैं और महिला रिंकल को खत्म करने के लिए और कम करने के लिए बाजार में बकने वाली कई तरह की महंगी क्रीमों का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन इन क्रीम की मदद से भी झुर्री कम नहीं होती हैं। अगर आप भी रिंकल की समस्या से परेशान हैं तो आप तरह तरह की क्रीम का इस्तेमाल करने की जगह जायफल का प्रयोग करें। जायफल को चेहरे पर लगाने से आपके चेहरे के रिंकल साफ हो जाते हैं।
जायफल का पेस्ट बनाने के लिए आप इसका पाउडर ले और फिर इस पाउडर में आप शहद मिला लें। फिर इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा लें। 15 मिनट बाद साफ पानी से अपने चेहरे को धों लें। हफ्ते में तीन बार ये पेस्ट लगाने से आपकी झुर्रियां कम होने लग जाएगी और आपको झाईयों से छुटकारा मिल जाएगा।
दाग-धब्बें हों साफ
चेहरे में दाग-धब्बों होने पर आप
जायफल के पाउडर में दही को मिला दें और फिर इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाने से आपके दाग धब्बे एकदम साफ हो जाएंगी और आपका चेहरा एकदम चमक जाएगा। इसी तरह से आंखों के काले घेरे होने पर आप इस पेस्ट को आंखों के नीचें लगा लें।
चोट का निशान करे दूर
चोट के निशान को भी जायफल की मदद से कम किया जा सकता है। आप बस
जायफल के पाउडर में सरसों का तेल मिला लें और फिर इससे मालिश करें। रोजाना इस पेस्ट से मालिश करने से आपके पुराने निशान हल्के होने लग जाएंगे।
फटी एड़ियों करे सही
एडियां फटने पर आप जायफल पाउडर को पानी में मिलाकर एक लेप तैयार कर लें और फिर इस लेप को अपनी फटी हुई एडियों में लगा लें। एक हफ्ते तक आप इस पेस्ट को पैरों पर लगाएं आपकी एडियां एकदम सही हो जाएगी।
Comments
Post a Comment