जीरा के फायदे
हमारे भारत में भोजन और व्यंजनों का स्वाद बढाने के लिए कईं प्रकार के मसालों का इस्तेमाल किया जाता है जोकि भोजन का स्वाद दुगुना करते हैं साथ ही उसकी सुगंध भी बढ़ा देते हैं. ऐसे में जीरा भी रसोई घर का एक ऐसा ही मसाला है जिसे लगभग हर घर में इस्तेमाल किया जाता है. इस लेख में हम आपको
जीरा के फायदे और लाभ बताने जा रहे हैं. जीरे में कईं प्रकार के एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी- इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जिसके कारण आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल एक औषधि के रूप में किया जाता है. जीरा एकमात्र ऐसा मसला है, जिसका इस्तेमाल लगभग हर व्यंजन बनाने में किया जाता है. आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार जीरे में कईं तरह के प्रोटीन, लौह, फाइबर, विटामिन पाए जाते हैं जो हमारे लिए स्वस्थ्य्वार्ध्क साबित होते हैं.
जीरा के फायदे (Benefits of Cumin Seeds)
जीरा शरीर में वसा के अवशोषण को कम करता है जिससे वजन नियंत्रित रहता है.
जीरा के फायदे यूँ तो अनेकों हैं, लेकिन इनमे से कुछ फायदे निम्नलिखित हैं-
पेट दर्द
यदि आपको असहनीय पेट दर्द है तो आप
जीरा के फायदे का लाभ उठा सकते हैं. इसके लिए आप जीरा और चीनी एक समान मात्रा में मिला कर खा लें. ऐसा करने से आपको राहत मिलेगी.
त्वचा के लिए उपयोगी
जीरा के फायदे त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. यह ना केवल त्वचा को खूबसूरत बनाये रखने में मदद करते हैं बल्कि स्किन इन्फेक्शन से भी निजात दिलाते हैं.आप जीरा पाउडर को अपने फेस पैक में मिला कर चेहरे पर रात में सोने से पहले लगा सकते हैं. इससे सुबह उठ कर चेहरा धोने पर आपको बेहतर निखार अनुभव होगा.
पेट में दर्द से राहत
पेट दर्द के लिए
जीरा के फायदे बेहद लाभकारी साबित हो सकते हैं. इसके लिए आप पीसी हुए जीरे में 2 ग्राम शहद मिला कर उसे गुनगुने पानी में मिला कर पी लें. इसके पीने के कुछ ही घंटों में आपको दर्द से राहत महसूस होगी.
बुखार एवं सर्दी
यदि आपको सर्दी या बुखार जैसे रोगों ने घेरा हुआ है तो
जीरा के फायदे आपके लिए वरदान साबित हो सकते हैं. इसके लिए आप जीरे के साथ गुड मिला कर दिन में दो से तीन बार खाएं.
मुंह के छाले
यदि आपको मुंह में छाले बने रहने की समस्या है तो
जीरा के फायदे आपके काम आ सकते हैं. इसके लिए आप भुने हुए जीरे के साथ सेंधा नमक मिला कर मुंह में लगा लें.
Comments
Post a Comment