यूरिक एसिड के लक्षण
यूरिक एसिड के लक्षण
आज के मॉडर्न समय में मनुष्य का खानपान और रहन-सहन काफी बदल चुका है. इस बदलते ट्रेंड के कारण बीमारियाँ मनुष्य को आए दिन घेरती ही रहती हैं. इन्ही में से यूरिक एसिड की समस्या एक ऐसी समस्या है जोकि आए दिन किसी न किसी को अपना शिकार बना रही है. ऐसे में यदि समय रहते इस बीमारी को काबू में ना किया जाए तो आगे चल कर यह हमारे लिए खतरे की घंटी साबित हो सकती है. तो अज के इस ख़ास लेख में हम आपको यूरिक एसिड के लक्षण , परहेज़ और यूरिक एसिड बढ़ने के कारण बताने जा रहे हैं, जिनका जानना आपके लिए अति आवश्यक है.
यूरिक एसिड क्या होता है
यूरिक एसिड एक कार्बनिक योगिक है जोकि मुख्य रूप से कार्बन, हाइड्रोजन, ऑक्सीजन और नाइट्रोजन से मिला कर बनता है. यह मनुष्य शरीर को प्रोटीन से एमिनो एसिड के रूप में प्राप्त होता है. जब किसी कारण हमारी किडनी की फिल्टर क्षमता कम हो जाती है तो यूरिया एसिड यूरिक एसिड में बदल जाता है. ऐसे में यह रक्त और हड्डियों में शामिल हो जाता है. अगर शरीर में यूरिक एसिड बढ़ जाता है तो हमारी किडनी उसे पूरी तरह से छान नही पाती और इसका लेवल बढ़ जाता है.
यूरिक एसिड के लक्षण
- जोड़ों में दर्द रहना.
- उठने बैठने में दिक्कत आना.
- हाथ व पैर की उँगलियों में सूजन आ जाना.
- जोड़ों में गाँठ की समस्या पैदा होना.
- हाथ और पैर की उँगलियों में तेज़ चुभन के साथ दर्द अनुभव होना.
- कम मेहनत के बावजूद भी अधिक थकावट महसूस करना.
- गांठों में सुजन पैदा होना
- लगातार बैठने पर उठने में पैरों और टांगों में पीड़ा
- डायबिटीज़ में शुगर लेवल की बढ़ोतरी
- सोते समय पैरों में जकडन का अनुभव
- पैदल चलने में दर्द का अनुभव होना
यूरिक एसिड बढ़ने के कारण
यूरिक एसिड क्या होता है यह तो आप सभी जान ही चुके हैं लेकिन आपको बता दें कि यूरिक एसिड का बढना कईं बार मनुष्य के लिए घातक साबित हो सकता है. उरिच्क एसिड यूरिक एसिड बढ़ने के कारण कईं हो सकते हैं. इनमे से कुछ कारण निम्नलिखित हैं-
- मनुष्य के लाइफस्टाइल ख़ास कर खान-पान के तरीकों में बदलाव आना इसके बढने का मुख्य कारण है.
- डायबिटीज़ के मरीजों में यूरिक एसिड की समस्या आम देखने को मिलती है. डायबिटीज़ की दवाओं के सेवन से यह बढ़ता है.
- मास, सी फ़ूड, दालों का अधिक सेवन, राजमा, टमाटर, मटर, पनीर, भिंडी, चावल आदि के स्सेवं से यूरिक एसिड में बढ़ोतरी होती है.
- प्युरीन प्रोटीन का शरीर में अधिक मात्रा में पहुंचना भी इसके बढने का अहम कारण है.
- लंबे समय तक भूखे रहना या बार बार व्रत रखने से भी यूरिक एसिड बढ़ सकता है.
- मनुष्य का लाइफस्टाइल अर्थात उसका खानपान और रहन-सहन ही यूरिक एसिड बढने का मुख्य कारण है.
- रेड मीट. सी फ़ूड, राजमा, चावल, दालें, गोभी, टमाटर आदि चीज़ें खाने से यूरिक एसिड की मात्रा शरीर में अधिक बढ़ जाती है.
- लंबे समय तक भूखे रहने से या फिर व्रत आदि रखने से भी शरीर में एसिड बनना शुरू हो जाता है.
- अधिक मात्रा में प्रोटीन लेने से यूरिक एसिड बढ़ सकता है.
- डायबिटीज़ की दवाइयों के सेवन से यूरिक एसिड बढना आम बात है
Comments
Post a Comment