मुलेठी
मुलेठी खाने से शरीर को पहुंचतें हैं ये फायदे
मुलेठी के अंदर एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटीबायोटिक जैेसे कई गुण पाए जाते हैं। इसका इस्तेमाल कई तरह के रोगों को सही करने के लिए किया जाता है। सर्दी के समय मुलेठी को नियमित रूप से खाने से जुकाम या वायरल से होने वाली बीमारी शरीर को नहीं लग पाती हैं। इसके अलावा ये कई बीमारियों को ठीक करने में भी काफी सहायक होती है और मुलेठी का इस्तेमाल कई सारी दवाइयों को बनाने में भी किया जाता है।
मुलेठी का सेवन करने से जुड़े फायदे
पाचन को करे सही
कब्ज और कमजोर पाचन शक्ति से परेशान लोग एक कप गरम पानी में मुलेठी को डाल लें और इस पानी को 10 से 15 मिनट के लिए रख दें। फिर इस पानी को कपड़े से छान लें और इसको पी लें। आप हफ्ते में कम से कम दो बार इस पानी का सेवन करते रहें। मुलेठी का पानी पीने से आपका पेट एकदम सही हो जाएगा और पेट के कई रोगों से आपको राहत मिल जाएगी।
आंखों के लिए फायदेमंद
आंखों की रोशनी को सही रखने में मुलेठी काफी मददगार साबित होती है। जिन लोगों की भी आंखों की रोशनी कम है वो लोग मुलेठी का सेवन करें। आप मुलेठी के पाउडर को सौंफ के पाउडर के साथ मिला लें और उसको खा लें। इसको खाने से आखों की रोशनी सही हो जाएगी और आंखों की जलन की समस्या से भी राहत मिलेगी। मुलेठी खाने के अलावा आप मुलेठी को पीना में पीसकर उस पानी में रूई डाला लें और फिर उस रूई को अपनी आंखों पर रख लें। आपकी आंखों को इससे आराम मिलेगा।
छालों को करे दूर
छाले होने पर किसी भी तरह की चीज खाने में काफी दिक्कत होती है और इनमें दर्द भी खूब होता है। अगर आपको छाले होते हैं तो आप बस मुलेठी को शहद के साथ लगाकर खा लें और इसे कुछ देर तक चूसरते रहें। आपका छाला जल्द ही खत्म हो जाएगा।
खांसी से मिले आराम
इसका सेवन कर सूखी खांसी को भी ठीक किया जा सकता है। आप बस दिन में दो बार मुलेठी को चूस लें। ऐसा करने से आपकी खांसी एकदम गायब हो जाएगी। वहीं जिन लोगों को हिचकी की शिकायत रहते ही वो भी इसका सेवन कर हिचकी को रोक सकते हैं।
दिल को रखे दुरुस्त
दिल के रोग को सही करने में भी मुलेठी कारगर साबित होती है। 2 से 4 ग्राम मुलेठी का पाउडर लेकर इसमें मिश्री मिला दें और फिर इसका सेवन पानी के साथ कर लें। मुलेठी को इस तरह रोज खाने से आपका दिल सही रहेगा और उसके कोई भी बीमारी नहीं लगेगी।
पिंपल्स को करे गायब
पिंपल्स किसी को भी हो सकते हैं और पिंपल्स से चेहरे का निखार एकदम खो जाता है। पिंपल्स होने पर आप बस मुलेठी को पीस लें और इसमें पानी मिलाकर एक लेप तैयार कर लें। इस लेप को पिंपल्स पर लगा लें। आपको पिंपल्स एकदम ठीक हो जाएगा। किसी तरह के चोट के घाव को भी मुलेठी के लेप से सही किया जा सकता है। आप इसको पीस लें और फिर इसमें घी या तेल मिलाकर चोट के घाव पर लगा लें। घाव जल्द ही ठीक हो जाएगा।
Comments
Post a Comment