लीवर मजबूत करने के उपाय


लीवर मजबूत करने के उपाय



लिवर को अधिकतर लोग जिगर के नाम से जानते हैं. शरीर को स्वस्थ एवं दरुस्त रखने के लिए लीवर का ठीक और मजबूत रहना बेहद आवश्यक है. लीवर खराब होने के कारण कैंसर, हेपेटाइटिस, फैटी लीवर, सिरोसिस आदि जैसे घातक रोग मनुष्य को घेर लेते हैं. इन रोगों के खतरे को कम करने के लिए बाज़ार में तरह तरह की दवाइयां मौजूद हैं, इन्हें ज्यादातर लोग अफ्फोर्ड नहीं कर सकते. इसलिए आज के इस लेख के माध्यम से हम आपको लीवर मजबूत करने के उपाय बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपना कर आप अपने लीवर को फिटएंडफाइन रख सकते हैं.
लीवर हमारे शरीर में मौजूद टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है. अच्छी सेहत के लिए लीवर का दरुस्त रहना बेहद आवश्यक है. सिलिये आज हम आपको लीवर मजबूत करने के उपाय बताने जा रहे हैं.

फल और पत्तेदार सब्जियों का करें सेवन

फल और हरी पत्तेदार सब्जियों में भारी मात्रा में फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो हमारे लीवर को दरुस्त रखने का कार्य करते हैं. इन आहारों को नियमित रूप से लेने से कैंसर जैसे घातक रोगों से बचा जा सकता है. इसके लिए सेब, गाजर, टमाटर, तरबूज, पपीता, धनिया, लहसुन, अखरोट आदि का सेवन आवश्य करें.

ग्रीन टी का सेवन

ग्रीन टी वज़न को काबू में रखती है और कोलेस्ट्रोल को कम करती है. इसमें मौजूद केटेकाइन्स और एंटीऑक्सीडेंट लीवर की कार्य क्षमता को बढ़ते हैं और वसा के जमाव को रोकते हैं.

सेंधा नमक है लीवर के लिए उत्तम

सेंधा नमक पाचन क्रिया के लिए बेहद उपयोगी माना गया है. आयुर्वेद ग्रंथ में सेंध नमक को सबसे उत्तम रोगनाशक औषधि माना गया है. लीवर मजबूत करने के उपाय में इस नमक का इस्तेमाल कारागार साबित हो सकता है. इसके लिए एक गिलास पानी में 1 नींबू निचोड़ लें अब इसमें सेंध नमक डाल कर दिन में दो से तीन बार पीएं. यह आपको फैटी लीवर,LDL लीवर जैसी समस्यायों से राहत दिलाता है.

हल्दी है असरदार

हल्दी में एंटी-सेप्टिक, एंटी बायोटिक और एंटी फंगल गुण पाए जाते हैं जोकि लीवर को मजबूत करने के उपाय के तौर पर मददगार साबित हो सकते हैं. इसके लिए आप हर रात सोने से पहले एक गिलास दूध में एक चम्मच हल्दी मिला कर पीएं.

तली चीज़ों को करें बंद

यदि आप लीवर मजबूत करने के उपाय ढूँढ रहे हैं तो बता दें कि फ़ास्ट और जंक फूड्स भी लीवर को नुक्सान पहुंचाते हैं. ऐसे में आप लीवर की खराबी से बचने के लिए हरी सब्जियों का सेवन अधिक करें और मसाले वाले भोजन पर प्रतिबंध लगा दें.

Comments

Popular posts from this blog

चेहरे पर चमक कैसे लाये

शिलाजीत के फायदे और नुक्सान, जानिए कैसे करें इसका सेवन

Motivational Quotes in Hindi