यूरिक एसिड के लक्षण
यूरिक एसिड के लक्षण
आज के मॉडर्न समय में मनुष्य का खानपान और रहन-सहन काफी बदल चुका है. इस बदलते ट्रेंड के कारण बीमारियाँ मनुष्य को आए दिन घेरती ही रहती हैं. इन्ही में से यूरिक एसिड की समस्या एक ऐसी समस्या है जोकि आए दिन किसी न किसी को अपना शिकार बना रही है. ऐसे में यदि समय रहते इस बीमारी को काबू में ना किया जाए तो आगे चल कर यह हमारे लिए खतरे की घंटी साबित हो सकती है. तो अज के इस ख़ास लेख में हम आपको यूरिक एसिड के लक्षण , परहेज़ औरयूरिक एसिड बढ़ने के कारण बताने जा रहे हैं, जिनका जानना आपके लिए अति आवश्यक है.
यूरिक एसिड क्या होता है
यूरिक एसिड के कारण और लक्षण जानने से पहले आपका यह जानना बेहद जरूरी है कि आखिर यह एसिड क्या होता है और शरीर में इसके होने से क्या प्रभाव पड़ सजते हैं. तो दोस्तों, आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि हमारी किडनी की फ़िल्टर करने की क्षमता होती है. ऐसे में जब यह क्षमता कम हो जाती है तो यूरिया एसिड यूरिक एसिड में प्रवर्तित हो जाता है. यानि जब किडनी विषाक्त पदार्थों या यूरिया कोको पूर्ण रूप से छान नही पाती तो वह शरीर की हड्डियों में जमा हो जाते हैं जो धीरे धीरे यूरिक एसिड का रूप धारण कर लेते हैं. जब शरीर में एसिड की समस्या अधिक हो जाती है तो खून में यूरिक एसिड का लेवल भी बढ़ जाता है.यूरिक एसिड के लक्षण
आम तौर पर इस एसिड के बढने का पता नहीं चल पाता. लेकिन नीचे हम यूरिक एसिड के लक्षण बता रहे हैं, जिन्हें पहचान कर आप इस बीमारी से सतर्क रह सकते हैं.- जोड़ों और घुटनों में दर्द महसूस होना
- चलने फ़िरने और उठने बैठने में परेशानी का सामना करना.
- जोड़ों में गांठें पड़ जाना.
- हाथ एवं पैर की उँगलियों में सूजन रहना.
- हाथों और पैरों की उँगलियों में तेज़ चुभन के साथ पीड़ा अनुभव करना.
यूरिक एसिड बढ़ने के कारण
शरीर में अधिकतर बिमारियों के बढने के पीछे ह्माराखुद का ही हाथ होता है. दरअसल हम बहुत सी छोटी छोटी बातें अनदेखी कर देते हैं, जो आगे चल का हमारे लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है.ऐसे में यदि यूरिक एसिड बढने के कारण जान लिए जाएँ तो आप यूरिक एसिड में परहेज बरत कर खुद को सुरक्षित और हेल्थी रख सकते हैं.- मनुष्य का लाइफस्टाइल अर्थात उसका खानपान और रहन-सहन ही यूरिक एसिड बढने का मुख्य कारण है.
- रेड मीट. सी फ़ूड, राजमा, चावल, दालें, गोभी, टमाटर आदि चीज़ें खाने से यूरिक एसिड की मात्रा शरीर में अधिक बढ़ जाती है.
- लंबे समय तक भूखे रहने से या फिर व्रत आदि रखने से भी शरीर में एसिड बनना शुरू हो जाता है.
- अधिक मात्रा में प्रोटीन लेने से यूरिक एसिड बढ़ सकता है.
- डायबिटीज़ की दवाइयों के सेवन से यूरिक एसिड बढना आम बात है.
Comments
Post a Comment