पचमढ़ी के दर्शनीय स्थल
पचमढ़ी के दर्शनीय स्थल
भारत खूबसूरत जगहों और इमारतों का भंडार है. यहाँ के सुंदर नजार देखने दूर दूर देशों से लाखों लोग आते हैं. इन्ही में से मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में स्तिथपचमढ़ी के दर्शनीय स्थल काफी प्रसिद्ध है. पचमढ़ी समुद्र तल से लगभग 1,067 मीटर की ऊँचाई पर स्तिथ है. कुछ लोग इस सुंदर स्थल को सतपुड़ा के बीच स्तिथ होने के कारण सतपुड़ा की रानी के नाम से भी जानते हैं. यदि आप अपने परिवार या फिर दोस्तो के साथ कहीं घुमने का विचार बना रहे हैं तो पचमढ़ी के दर्शनीय स्थल आपके लिए उत्तम चुनाव साबित हो सकते हैं. आज हम आपको पचमढ़ी के ऐसे बेहतरीन स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी यात्रा को एक मीठी याद बना देंगे.
पांडव गुफाएं
पचमढ़ी के दर्शनीय स्थल में पांडव गुफाएं इतिहास की धरोहर हैं. यह गुफाएं महाभारत काल की अहम निशानी मानी जाती हैं. लोगों के अनुसार यह गुफाएं गुप्तकाल की हैं जिनका निर्माण बौद्ध भिक्षुओं द्वारा किया गया था. मान्यता के अनुसार इन्ही गुफाओं में महाभारत काल के दौरान पांडवों ने अज्ञातवास के दिन गुजारे थे. यहाँ की कलाएं और शैल चित्र देखने लायक हैं. अब इन गुफाओं के ठीक सामने एक सुंदर पार्क का निर्माण हो चुका है जहाँ तरह तरह के हरे भरे पौधे लगे हुए हैं.
बड़ा झरना
पचमढ़ी के दर्शनीय स्थल में बड़ा झरना मौजूद है जिसे आज लोग रजत प्रपट के नाम से भी जाने हैं. यह एक बेहद विशाल और खूबसूरत झरना है जिसे देखने हर सालों लाखों सैलानी आते हैं.106 फीट ऊंचा झरना दूर से एक बारीक चांदी की लकीर की तरह प्रतीत होता है. यदि आप सुकून की तलाश में हैं तो यह जगह आपके लिए सबसे उत्तम चुनाव साबित हो सकती है.
बी फाल्स
पचमढ़ी के दर्शनीय स्थल के बड़े झरने के बीचों-बीच एक बी फॉल है. हकीक़त में यह एक 35 मीटर का झरना है जो कि अपनी ख़ूबसूरती के लिए विशेष रूप में जाना जाता है. यह ना केवल प्रकृति की सुन्दरता को बयान करता है बल्कि वहां के रहने वाले लोगों के लिए यह झरना पीने के पानी का भी अहम स्रोत है. बी फॉल से प्रपात कुंड तक अप्सरा विहार के रास्ते एक ट्रेक करना आवश्यक है.
बड़ा महादेव
पचमढ़ी के दर्शनीय स्थल से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर बड़ा महदेव स्तिथ है. यह एक गुफा है जोकि महादेव यानि भगवान शिव को समर्पित है.60 मीटर लंबी इस गुफा मेंभगवान विष्णु ने खगोलीय अप्सरा, मोहिनी के रूप में राक्षस, भस्मासुर का वध किया था. तब से यह महदेव के भक्तों का मुख्य आकर्षण केंद्र बनी हुई है. यदि आप भी पचमढ़ी के दर्शनीय स्थल देखने जाए तो एक बार इस गुफा के दर्शन आवश्य करें.
Comments
Post a Comment