अमरूद के पत्ते के फायदे

अमरूद के पत्ते के फायदे


अमरुद एक ऐसा फल है जो खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, उतने ही अधिक इसके सेहत को लाभ भी हैं. हालाँकि आप में से बहुत से लोग अमरुद के फायदे जानते होंगे लेकिन अमरुद की पत्तियां फल से भी अधिक उपयोगी हैं. दरअसल, अमरुद की पत्तियों में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लामेटरी गुण मौजूद होते हैं जो स्वास्थ्य संबंधी कईं रोगों को ठीक करने में काम आती हैं. आज के इस ख़ास लेख में हम आपकोअमरूद के पत्ते के फायदे और लाभों के बारे में बता रहे हैं, जिनसे शायद आप भी अनजान होंगे.

अमरूद के पत्ते के फायदे एवं लाभ

आयुर्वेद ग्रंथ में अमरुद के पत्तों को त्वचा, बालों और स्वास्थ्य के लिए रामबाण औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. चलिए जानते हैं अमरुद के पत्ते हमारे और किस काम आ सकते हैं.

बालों के लिए है वरदान

अमरूद के पत्ते के फायदे बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं. यह आपके बालों के लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं. यदि आप लंबे और घने बाल चाहते हैं या फिर आप झड़ते बालों की समस्या से परेशान हैं तो अमरुद के पत्ते आपके काम आ सकते हैं. इसके लिए आप इसके पत्ते पानी में डाल कर उबाल लें और फिर ठंडा होने के बाद बालों और जड़ों में तेल की तरह लगा लें. अब आधे या एक घंटे के बाद बाल धो लें, इससे आपको चमत्कारी प्रभाव महसूस होंगे.

पेट दर्द से मिलेगा छुटकारा

यदि आपको पेट दर्द, उलटी या दस्त आदि की समस्या है तो अमरुद के पत्ते के फायदे आपके काम आ सकते हैं. इसके लिए आप 30 ग्राम अमरुद के पत्ते लें और उन्हें दो गिलास पानी में 1 मुट्ठी चावल की मांड में उबाल कर छान लें. अब दिन में दो बार इस पानी को पीने से आपको पेट दर्द और दस्त की समस्या से राहत मिलेगी.

मुंह के छाले करे ठीक

मुंह के छाले बेहद कष्टदायक होते हैं. जब भी मुंह में छाले हो जाते हैं तो हमारा खाना पीना दुश्वार हो जाता है. लेकिन अमरुद के पत्ते के फायदे मुंह के छाले ठीक करने इ मददगार साबित हो सकते हैं.इसके लिए आप अमरुद के पत्ते दिन में एक से दो बार चबाएं. ऐसा करने के दो दिन तक आपको राहत महसूस होगी.

डेंगू बुखार में राहतकारी

डेंगू बुखार आज के समय में काफी तेज़ी से फ़ैल रहा है. यह ख़ास किस्म की मच्छर की प्रजाति के काटने से होता है. यदि समय रहते डेंगू बुखार का इलाज न करवाया जाए तो मरीज की जान भी जा सकती है. लेकिन अमरुद के पत्ते के फायदे डेंगू बुखार को जड़ से खत्म कर सकते हैं. इसके लिए आप 1 से 10 अमरुद के पत्ते लें और उन्हें 5 कप पानी में उबाल लें. जब पानी उबल कर 3 कप रह जाए तो ठंडा होने के लिए रख दें और पीड़ित को दिन में 3 बार एक एक कप पीने को दें. इससे ना केवल बुखार उतरेगा बल्कि ब्लड प्लेटलेट्स भी बढ़ेंगे.

Comments

Popular posts from this blog

चेहरे पर चमक कैसे लाये

शिलाजीत के फायदे और नुक्सान, जानिए कैसे करें इसका सेवन

Motivational Quotes in Hindi