यूरिक एसिड के कारण, लक्ष्ण और परहेज़
यूरिक एसिड के कारण, लक्ष्ण और परहेज़
मनुष्य शरीर बिमारियों का घर है. आए दिन नई नई बीमारियाँ मनुष्य को अपना शिकार बना लेती हैं. इन्ही में से यूरिक एसिड की समस्या इन दिनों युवा पीढ़ी में आम देखने को मिल रही है. इस बीमारी के कारण मरीज़ को कईं तरह के दर्द और परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इस लिए आज का यह ख़ास लेख हम उन लोगों के लिए लेकर आए हैं, जो यूरिक एसिड से परिचित नहीं हैं. इस लेख में हम आपको यूरिक एसिड के लक्षण, यूरिक एसिड बढ़ने के कारण और इसके परहेज बताने जा रहे हैं, ताकि आप समय रहते इसको काबू में कर पाएं और आने वाले खतरे को टाल सकें.
यूरिक एसिड क्या होता है
यूरिक एसिड एक कार्बनिक योगिक है जोकि मुख्य रूप से कार्बन, हाइड्रोजन, ऑक्सीजन और नाइट्रोजन से मिला कर बनता है. यह मनुष्य शरीर को प्रोटीन से एमिनो एसिड के रूप में प्राप्त होता है. जब किसी कारण हमारी किडनी की फिल्टर क्षमता कम हो जाती है तो यूरिया एसिड यूरिक एसिड में बदल जाता है. ऐसे में यह रक्त और हड्डियों में शामिल हो जाता है. अगर शरीर में यूरिक एसिड बढ़ जाता है तो हमारी किडनी उसे पूरी तरह से छान नही पाती और इसका लेवल बढ़ जाता है.
यूरिक एसिड के लक्षण
- जोड़ों में दर्द रहना.
- उठने बैठने में दिक्कत आना.
- हाथ व पैर की उँगलियों में सूजन आ जाना.
-जोड़ों में गाँठ की समस्या पैदा होना.
-हाथ और पैर की उँगलियों में तेज़ चुभन के साथ दर्द अनुभव होना.
- कम मेहनत के बावजूद भी अधिक थकावट महसूस करना.
यूरिक एसिड बढ़ने के कारण
1.मनुष्य के लाइफस्टाइल ख़ास कर खान-पान के तरीकों में बदलाव आना इसके बढने का मुख्य कारण है.
2. डायबिटीज़ के मरीजों में यूरिक एसिड की समस्या आम देखने को मिलती है. डायबिटीज़ की दवाओं के सेवन से यह बढ़ता है.
3. मास, सी फ़ूड, दालों का अधिक सेवन, राजमा, टमाटर, मटर, पनीर, भिंडी, चावल आदि के स्सेवं से यूरिक एसिड में बढ़ोतरी होती है.
4. प्युरीन प्रोटीन का शरीर में अधिक मात्रा में पहुंचना भी इसके बढने का अहम कारण है.
5. लंबे समय तक भूखे रहना या बार बार व्रत रखने से भी यूरिक एसिड बढ़ सकता है.
यूरिक एसिड में परहेज
यूरिक एसिड में परहेज़ बेहद जरूरी है. यदि आप इसमें बिना परहेज के चीज़ों किआ सेवन करते हैं तो आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है.
1. यूरिक एसिड में दही, चावल, ड्राई फ्रूट्स, दाले और पालक खाना बिलकुल बंद कर दें. इन चीज़ों में सबसे अधिक प्रोटीन होता है इसलिए यह एसिड की मात्रा को बढ़ा देती हैं.
2. जिन लोगों को यूरिक एसिड की समस्या है, उन्हें दूध और दाल चावल का सेवन करना तुरंत बंद कर देना चाहिए. इन्हें खाने से यूरिक एसिड तेज़ी से बढ़ता है.
3. यदि आप मास और मच्छी आदि खाने के शौक़ीन हैं तो यूरिक एसिड में इन्हें खाना बंद कर दें. इससे आपके शरीर में प्रोटीन और यूरिक एसिड दोनों बढ़ते हैं.
Comments
Post a Comment