फिटकरी के फायदे

फिटकरी के फायदे

फिटकरी का इस्तेमाल लगभग हर घर में होता ही हाई. आम तौर पर पुरुष दाढ़ी बनाने के बाद चेहरे पर फिटकरी को रगड़ते हैं. हालाँकि अधिकांश लोग इसके पीछे का कारण नहीं जानते होंगे. लेकिन आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि फिटकरी का इस्तेमाल शेव के बाद इसलिए किया जाता है ताकि शेव करते समय यदि कोई क्त लग जाए और उससे खून बहने लगे तो फिटकरी उसे तुरंत ठीक कर दे. जी हाँ, मामूली सी दिखने वाली फिटकरी बेहद गुणकारी है. आज के इस ख़ास लेख में हम आपको फिटकरी के फायदे बताने जा रहे हैं, जिसे जान कर आप आज से ही घर में फिटकरी का इस्तेमाल करना शुरू कर देंगे.

चेहरे की झुर्रियां करें गायब

फिटकरी के फायदे यूँ तो अनेकों हैं लेकिन चेहरे की सुन्दरता बनाए रखने के लिए फिटकरी से उत्तम दूसरी कोई चीज़ नही है. यदि आपके चेहरे पर उम्र से पहले झुर्रियां पढ़ रही हैं तो फिटकरी का इस्तेमाल आपके लिए फायदेमंद साबित होगा. इसके लिए आप फिटकरी का एक बड़ा टुकड़ा पानी में डुबोकर चेहरे पर लगा लें और आधे घंटे बाद चेहरा साफ़ पानी से धो लें.

मुंह की बदबू से छुटकारा

आज के समय में एक से बढ़ कर एक टूथपेस्ट मार्किट में आ चुके हैं. लेकिन बहुत सी कंपनियां इनमे हेवी केमिकल्स का इस्तेमाल करती है. जिससे ब्रश करने के बाद भी सारा दिन मुंह में बदबू आती रहती है. ऐसी समस्या से छुटकारा पाने के लिए फिटकरी के फायदे आपके काम आ सकते हैं. इसके लिए आप फिटकरी को चूर्ण बना कर नहाने वाली बाल्टी के पानी में मिला कर नहाएं.

पानी के शुद्धिकरण के लिए

फिटकरी के फायदे बेमिसाल हैं. यदि आप गंदे पानी को स्वच्छ करना चाहते हैं तो उसमे आप फिटकरी का टुकड़ा डाल सकते हैं. यह पानी की गंदगी को साफ़ करने का सबसे उत्तम एवं सरल तरीका है जिसे कोई भी आसानी से अपना सकता है.

जुएँ मारने में कारगार

यदि आपके सिर में जुएँ हो गई हैं तो फिटकरी के फायदे आपके काम आ सकते हैं. जुएँ मारने के लिए फिटकरी का इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है. आपने कईं दादियों को भी जुएँ मारने के लिए फिटकरी से उपचार करते देखा होगा. इसके इलावा सिर में होने वाली खुजली के लिए भी फिटकरी रामबाण उपाय साबित हो सकती है.

खांसी को करे ठीक

खांसी एक आम समस्या है जो लगभग हर व्यक्ति को बदलते समय के साथ घेर लेती है. लेकिन फिटकरी के फायदे खांसी को ठीक करने में मददगार साबित हो सकते हैं. इसके लिए आप आधी ग्राम फिटकरी को स्श्ह्द में मिला कर चाटें. ऐसा करने के कुछ ही दिनों में आपको राहत महसूस होगी.

Comments

Popular posts from this blog

चेहरे पर चमक कैसे लाये

शिलाजीत के फायदे और नुक्सान, जानिए कैसे करें इसका सेवन

Motivational Quotes in Hindi