माँ दुर्गा कवच

माँ दुर्गा कवच


हिंदू धर्म में माँ दुर्गा कवच का विशेष स्थान है. यह एक प्रकार का सुरक्षा कवच है, जोकि देवी माँ के तमाम भक्तों की रक्षा करता है. माँ दुर्गा कवच असल में मार्कंडेय पुराण से लिए गए श्लोकों का उल्लेख है जो दुर्गा सप्त्शी का अहम हिस्सा हैं. अद्भुत कल्याणकारी कवच के श्लोक भक्तों के संकट एवं दुखों कक नाश करने में उपयोगी है. माँ दुर्गा कवच को सालों पहले भगवान ब्रह्मा ने ऋषि मार्कंडेय को सुनाया था. इस कवच में कुल 47 श्लोक है जिसके बाद इसमें 9 श्लोकों में फलश्रुति लिखित है.
माँ दुर्गा कवच में फलश्रुति का मतलब ऐसे श्लोकों से है, जिनके जाप करने से मनुष्य को शुभ फल की प्राप्ति होती है. इन सभी श्लोकों में भगवान ब्रह्मा देवी पार्वती की उनके अलग-अलग नौ रूपों की प्रशंसा करते हैं और साथ ही हर देवी को कवच पढ़ कर देवी माँ का आशीर्वाद प्राप्त करने का अनोरोध करते हैं. ब्रह्मा जी के कहे अनुसार जो भी इन श्लोकों का नियमित रूप से जाप करता है, उसे स्वयं दुर्गा माँ का आशीर्वाद प्राप्त हो जाता है.

माँ दुर्गा कवच का महत्व

माँ दुर्गा कवच का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है, माना जाता है कि इसके नित्य जाप से हमारे चारों ओर की नाकारात्मक उर्जा का नाश हो जाता है. ख़ास कर नवरात्रि के नौ दिनों में इस पाठ को पढना या सुनना शुभ माना गया है. नवरात्रि के नौ दिन दुर्गा माँ के अलग-अलग रूपों को दर्शाते हैं. ऐसे में इन दिनों में माँ दुर्गा कवच का जाप हमे देवी माँ के हृदय के करीब लाता है. इसके इलावा माँ दुर्गा कवच हर तरह की बुरी शक्तिओं और आत्माओं से हमारी रक्षा करने में लाभकारी है.

देवी के भिन्न नाम है ये श्लोक

पनदिर श्री रवि शंकर जी के अनुसार माँ दुर्गा कवच के सभी श्लोक देवी माँ के भिन्न भिन्न नामों को दर्शाते हैं. साथ ही यह मनुष्य शरीर के अलग-अलग अंगों पर आधारित हैं. येलगभग योगनिद्रा जैसा ही है, परंतु नामों से युक्त है. माँ दुर्गा कवच के सभी मंत्र और श्लोकी प्रतिकूल कंपन को अधिक साकराताम्क बनाते हैं. मान्य है कि जो भी भक्त शुद्ध इच्छा भाव से और इमानदारी से देवी माँ के श्लोकों का जाप करता है, वह सभी प्रकार की बुराईयों से संरक्षित रहता है. कवच दुर्गा माँ के सभी नामों का प्रतीक हैं जिसके हर नाम में कोई न कोई गुण और कोई न कोई ऊर्जा निहित होती है और नाम एवं रूप (आकार) में घनिष्ठ संबंध होता है

Comments

Popular posts from this blog

चेहरे पर चमक कैसे लाये

शिलाजीत के फायदे और नुक्सान, जानिए कैसे करें इसका सेवन

Motivational Quotes in Hindi