एलोवेरा का चेहरे पर उपयोग


एलोवेरा का चेहरे पर उपयोग


धरती पर ऐसे कईं पेड़ पौधे हैं जिनका इस्तेमाल आयुर्वेदिक औषधि के रूप में किया जाता है. इन्ही में से एलोवेरा भी एक ऐसा ही पौधा हा जिसके पत्ते और जेल दोनों ही रोगों के इलाज के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं. एलोवेरा का चेहरे पर उपयोग करने से चेहरे पर मौजूद दाग धब्बे, मुंहासे, पिम्पल आदि दूर किए जा सकते हैं. शायद यही वजह है जो पिछले कईं सालों से एलोवेरा गेल का इस्तेमाल फेस पैक और अन्य ब्यूटी प्रोडक्ट्स बनाने में किया जा रहा है. आज के इस ख़ास लेख में हम आपको एलोवेरा के औषधीय गुण और लाभों की सूची के बारब में बताने जा रहे हैं, जींगे जान कर आप भी एलोवेरा के पौधे को घर पर उगाने के लिए मजबूर हो जाएंगे.

एलोवेरा के औषधीय गुण

1. एलोवेरा की पत्तियों में जेल जैसा पदार्थ पाया जाता है जिसे एलोवेरा का रस या फिर एलोवेरा जूस भी कहा जाता है. यह जूस कईं प्रकार के रोगों का रामबाण इलाज करता है. पाचन प्रणाली, आँख के रोग, गठिया आदि रोगों के लिए डॉक्टर्स एलोवेरा जूस पीने की सलाह देते हैं. इसके कुछ दिन दिनों के सेवन से आपको बेहतर फायदे देखने को मिलेंगे.
2. नियमित रूप से एलोवेरा पीने से आपके शरीर की एनर्जी दुगुनी होती है साथ ही यह शरीर को चुस्त और दरुस्त रखने में मदद करता है.
3. एलोवेरा के लाभ उठाने के लिए दिन में कम से कम 3 से 4 चम्मच एलोवेरा रस का सेवन आवश्य करें. इससे आपके आँखों के डार्क सर्किल भी ठीक हो जाएंगे.
5. सर्दियों में एलोवेरा के रस का आधा चम्मच एक गर्म पानी के कप में मिलाकर पीने से नजला खांसी में फायदा होता है.

एलोवेरा का चेहरे पर उपयोग

एलोवेरा के फायदे प्राप्त करने के लिए आप इसे ताजा तोड़ कर ही इस्तेमाल करें. एलोवेरा का चेहरे पर उपयोग करने से आपके चेहरे पर निखार आता है और सभी प्रकार के दाग- धब्बे गायब हो जाते हैं. एलोवेरा का लाभ चेहरे पर प्राप्त करने के लिए आप निम्नलिखित तरीकों से इसका इस्तेमाल कर सकते हैं-
1. चेहरे पर ग्लो लाने के लिए आप 1 चम्मच दूध और शहद में थोडा गुलाब जल और एक चुटकी हल्दी मिला लें. इसका फेस पैक तैयार करने के लिए इसमें थोडा एलोवेरा जेल मिला लें. अब इस पैक को चेहरे पर 20 से 25 मिनट तक लगा रहने दें और फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें. आपको बेहतर ग्लो का अनुभव होगा.
2. यदि आपके चेहरे पर काले तिल या मुंहासे हैं तो आप नीम के पेड़ की छाल का रस एलोवेरा के गुसे में मिला कर चेहरे पर लगा लें और 15 मिनट आड़ चेहरा धो लें.
3. अगर आप चेहरे पर आ रही झुर्रियों से तंग आ चुके हैं तो एलोवेरा जेल में नींबू के छिलके पीस कर मिला लें और फेस पर लगा लें. इससे आपका चेहरा देर तक जवान दिखेगा.
4. यदि चेहरे पर गाद और चकते हैं तो आप टमाटर के रस में एलोवेरा मिला कर फेस पर मसाज करें. इससे चेहरे की रंगत में निखार आयेगा और दाग धब्बे एवं चकते दूर हो जाएंगे.

Comments

Popular posts from this blog

चेहरे पर चमक कैसे लाये

शिलाजीत के फायदे और नुक्सान, जानिए कैसे करें इसका सेवन

Motivational Quotes in Hindi