गोमती चक्र
वास्तु शास्त्र के अनुसार बहुत सी ऐसी चीज़ें
हैं, जिन्हें घर में रखने से विशेष लाभ होते
हैं. उन्ही में सेगोमती चक्र भी एक ऐसी ही दुर्लभ वस्तु है जोकि माँ लक्ष्मी का
प्रतीक है. मान्यता है कि गोमती चक्र घरमे रखने से धन
का लाभ होता है और घर में खुशियों का आगमन होता रहता है. हालाँकि यह गोमती चक्र आसानी से नाही मिलता क्यूंकि यह स्वत: प्रकृति द्वारा निर्मित होता है. दिखने
में यह एक सफेद रंग के पत्थर का टुकड़ा होता है जिस पर एक चक्र सा बना रहता है.
ग्रहण काल के दौरान गोमती चक्र की 11 माला का जाप करने से जीवन खुशहाल बनाया जा सकता है. जब यह ग्यारह मालाएं पूरी हो जाए तो जातक को इसे सावधानीपूर्वक घर के धन स्थान में रख देना चाहिए. एक सिद्ध गोमती चक्र लगभग तीन वर्षों तक पढ़ाव युक्त रहता है.
गोमती चक्र के लाभ
- यदि घर में कोई सदस्य लंबे समय से किसी बीमारी या रोग से ग्रसित है तो गोमती चक्र को एक साफ़ गिलास में रख कर शुद्ध जल के साथ डाल दें और इस मंत्र का 21 बार जाप करें-ऊॅ वं आरोग्यानिकरी रोगानशेषा नमः यह उपाय करने से पीड़ित व्यक्ति जल्दी ठीक हो जाता है.
- यदि आपके घर में अशांति बनी रहती है या परिवार वालों में कलेश का माहोल बना रहता है तो गोमती चक्र को लाल सिन्दूर की डिब्बी में डाल कर घर के मंदिर में रख दें. इससे पूरे घर का वातावरण शुद्ध और शांत बना रहेगा.
- यदि आप व्यापर या पेशे में प्रगति लाना चाहते हैं तो दो गोमती चक्र लें और उन्हें किसी लाल कपड़े में बाँध कर घर के दरवाजे पर लटका दें ऐसा करने से आपको बहुत जल्दी व्यापर में वृद्धि नजर आने लगेगी.
- यदि पति पत्नी में लंबे समय से मतभेद चल रहे हैं तो तीन गोमती चक्र ले कर दक्षिण दिशा की और उन्हें "हलूं बलजाद" कह कर फेंक दें, इससे मतभेद और लड़ाई झगडे प्रेम का रूप धारण कर लेंगे.

Comments
Post a Comment