पिस्ता के फायदे

पिस्ता एक प्रकार का सूखा मेवा है जिसे अधिकतर लोग ड्राई फ्रूट्स में शामिल करते हैं. यह दिखने में एक अखरोट लगता है परंतु यह एक कठोर खोल के बीच में पाया जाता है. खाने में यह काफी स्वादिष्ट होता है वहीँ इसके सेहत को अनेकों फायदे हैं. आम भाषा में हम जिसे पिस्ता कहते हैं, वह हकीक़त में अंग्रेजी भाषा के शब्द पिस्ताचियो (Pistachio) से बना है. पिस्ता प्रोटीन का सबसे बड़ा स्रोत है. पिस्ता के फायदे और लाभों के चलते इसे एक उत्तम आयुर्वेदिक औषधि का स्थान हासिल है. इसे खाने के हमारे स्वास्थ्य को ढेरों लाभ है.


यदि आप पेट से जुडी किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो पिस्ता के फायदे आपके लिए भगवान का एक वरदान साबित हो सकते हैं. इसमें मौजूद हेल्थी फैट्स, फाइबर, एंटी- ऑक्सीडेंट हमारे शरीर के लिए स्वास्थ्यवर्धक हैं. पिस्ता पौषक तत्वों से परिपूर्ण फल है जो हृदय रोग, पेट से जुड़े रोग, बढ़ता वज़न आदि को ठीक करने में सहायक है.

पिस्ता के फायदे बताने से पहले आपको बता दें कि इनमे विटामिन , विटामिन बी 6, विटामिन, सी, विटामिन , थियामिन, कैल्शियम, आयरन, तांबा और सोडियम जैसे तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं. यह बिमारियों को ठीक करके हमे रोगनिरोधी बनाते हैं. पिस्ता के फायदे निम्नलिखित हैं-

पाचन तंत्र रखे दरुस्त
पिस्ता में मौजूद फाइबर हमारे पेट की आंतो को साफ़ रखता है और भोजन जल्दी पचाने में मदद करता है. पेट और पाचन तंत्र को दरुस्त रखने के लिए पिस्ता के फायदे अनमोल माने गए हैं. इसमें पाया जाने वाला कॉपर शरीर के मेटाबोलिज्म और लाल रक्त कानों को बनाने के लिए जरूरी होता है. साथ ही यह शरीर को उर्जा प्रदान करता है.

मोटापा रखे दूर
आज की युवा पीड़ी पूरी तरह से फ़ास्ट फ़ूड पर निर्भर हो चुकी है. ऐसे में फ़ास्ट फ़ूड में मौजूद हाई कैलोरीज और फैट उनका वज़न बढ़ा देते हैं. लेकिन पिस्ता के फायदे आपका वज़न बढने से रोकते हैं और आपके मोटापे को दूर रखते हैं. बता दें कि पिस्ता में अन्य मेवों की तुलना में सबसे कम कैलोरी पाई जाती है.

त्वचा में लाये निखार
यदि आप सुंदर एवं बेदाग त्वचा चाहते हैं तो पिस्ता के फायदे आपके काम सकते हैं. यह बढती उम्र के असर को चेहरे पर दिखने से रोकते हैं साथ ही आपके कील-मुंहासे और झुर्रियों को कम करते हैं. इनमे मौजूद एंटी- ऑक्सीडेंट त्वचा के सेल्स का निर्माण करते हैं और हमे गोरी एवं सुंदर त्वचा प्रदान करते हैं. इसलिए यदि आप अपनी त्वचा को कोमल और सुंदर देखना चाहते हैं तो आज से ही पिस्ता का सेवन शुरू कर दें.

हृदय के लिए उत्तम
पिस्ता खाने के फायदे की बात करें तो इनसे हमारा दिल स्वस्थ रहता है. एक शोध के दौरान यह पाया गया कि जो लोग पिस्ता का सेवन करते हैं, उन्हें हृदय संबंधित रोग कभी नहीं घेरते. दरअसल, यह खराब एलडीएल यानि कोलेस्ट्रोल को कम करते हैं और हार्ट अटैक और अन्य हृदय से जुडी बिमारियों से  हमारी रक्षा करते हैं. 

Comments

Popular posts from this blog

चेहरे पर चमक कैसे लाये

शिलाजीत के फायदे और नुक्सान, जानिए कैसे करें इसका सेवन

Motivational Quotes in Hindi