सपने में पानी देखना


सपने में पानी देखना
हम इंसानों को सोते समय सपने आना स्वभाविक है. सपने हमारी एक तरह से कल्पना हो सकते है. लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सपने में हम जिन लोगों को देखते हैं, उनका ताल्लुक हमारी असली जिंदगी से जरुर जुड़ा ही होता है. जिन लोगों को एक ही सपना बार बार दिखाई दे, वह उन्हें किसी पुरानी घटना या आने वाले खतरे का संकेत देती है. सपने आम तौर पर दो किस्म के होते हैं. एक वह सपने जो हम खुली आँखों से अपने उज्जवल भविष्य के लिए देखते हैं और दूसरा वह जो रात में गहरी नींद के समय हमे दिखाई देते है. इनमे से कुछ सपने काफी भयानक होते हैं तो कुछ सपने हमारी रोज़ाना जिंदगी याद दिलाते हैं. आपको बता दें कि हर सपने का एक अर्थ जरुर होता है. दरअसल, कोई भी सपना या तो शुभ हो सकता है या फिर अशुभ. ऐसे में सपने में पानीदेखना भी आपको कईं तरह के अहम संकेत देता है. चलिए जानते हैं आखिर सपने में नदी का पानी देखना का हमारी जिंदगी से क्या रिश्ता हो सकता है.

लेकिन इससे पहले हम आपको बता दें कि बहुत से सपने हमारे मस्तिष्क पर गहरा असर छोड़ जाते हैं और हमारी रातों की नींद उड़ा देते हैं.  यदि आपके सपने मेंपानी आये तो आपको समझ लेना चाहिए की कुछ ऐसी चीज है जो आपको कचोट रही है. इस आर्टिकल में आप जानेंगे कि सपने में पानी देखना का आखिर क्या अर्थ हो सकता है.

सपने में पानी देखना- बाढ़
बाढ़ यानि फ्लड एक कुदरती आपदा है जो अच्छी खासी ज़मीन को भी तबाह कर देता है. हाल ही में आए केरला बाढ़ के बारे में आपने अख़बारों में पढ़ा या टीवी में सुना होगा. जब भी कभी बाढ़ आई है, लाखों लोगो की हस्ती खेलती जिंदगियां उजड़ी हैं. ऐसे में सपने में यदि आपको बाढ़ का पानी दिखाई देता है तो यह आप्पके जीवन काल में आने वाले दुखों को दर्शाता है. सपने में बाढ़ का पानी दिखाई देना आपको बुरे समाचार की ओर लेजाता है.

सपने में पानी देखना- नदी
सपने में नदीका पानी देखना आपके लिए एक शुभ संकेत है. यदि आपको सोते समय नदी का पानी दिख जाए तो समझिये आपकी जिंदगी में बहुत जल्द कोई अच्छा कार्य होने वाला है और आपकी किस्मत का रुख बदलने वाला है. शास्त्रों के अनुसार जिस व्यक्ति को सपने में पानी दिखाई देता है, उसकी मनोकामनाएं जल्द ही पूर्ण जाती हैं.


सपने में पानी देखना- बहता पानी
सपने में बहतापानी देखना जीवन में आने वाले दुःख का इशारा करता है. यदि आपको सपने में किसी ऊंची जगह से बहते हुए पानी को देखते हैं तो इसका मतलब आपकी या परिवार के किसी सदस्य की बिमारी से जुड़ा हो सकता है.  ऐसे में यदि आप लंबे समय से किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो यह उस बिमारी के ओर अधिक बढ़ने का संकेत देता है.

सपने में पानी देखना- सुनामी

सुनामी बाढ़ से भी बुरी आपदा मानी गयी है. यह जिस भी शहर में जाए तो उसको पूरी तरह से बर्बाद कर देती है. ऐसे में यदि आपको सपने में सुनामी का पानी दिखाई दे तो इसका मतलब आने वाली विपदायो से जुड़ा हो सकता है. ऐसे में आप परेशानी से लड़ने के लिए खुद को तैयार कर लें.

Comments

Popular posts from this blog

चेहरे पर चमक कैसे लाये

शिलाजीत के फायदे और नुक्सान, जानिए कैसे करें इसका सेवन

Motivational Quotes in Hindi